हमसे जुड़े

Follow us

28.4 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More

    फ्रांस के लियोन में चर्च के पादरी पर हमला

    Church pastor attacked in leon, France
    पेरिस l फ्रांस के लियोन शहर में शनिवार को गोलीबारी करने वाले एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस गोलीबारी में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स पादरी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक संदिग्ध हमलावर को लियोन के तीसरे जिले से गिरफ्तार किया गया। इससे पहले फ्रांस के लियोन शहर में एक हमलावर ने ग्रीक चर्च के ऑर्थोडॉक्स पादरी पर गोलियां चलाईं और वहां से फरार हो गया। पादरी की हालत इस समय गंभीर बनी हुई है। समाचार पत्र ली पेरिसियन की रिपोर्ट के मुताबिक हमलावर के पास शिकार में उपयोग होने वाली एक राइफल थी।
    लियोन के मेयर ग्रेगोरी डुसेट ने पत्रकारों से कहा कि हमले के उद्देश्य का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने इसे आतंकवादी हमला मानने की आशंका से इनकार भी नहीं किया है। लियोन पुलिस ने हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का मानना है कि हमलावर का पादरी से व्यक्तिगत झगड़ा भी हो सकता है। इस घटना से पहले अभी हाल ही में फ्रांस के दक्षिणी शहर नीस के एक चर्च में चाकू हमले में तीन लोगों की मौत हुई थी।पादरी की पहचान निकोलस काकावेलायकीस के रूप में हुई है। वह अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। उनको पेट में दो गोलियां लगी हैं और जानलेवा चोटें आई हैं। गौरतलब है कि फ्रांस में पैगम्बर मोहम्मद का काॅर्टून दिखाने वाले इतिहास के शिक्षक की निर्मम हत्या के बाद राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने इस्लाम को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया था जिसके बाद दुनियाभर के कई देशों के मुसलमान उनका विरोध कर रहे हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।