मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल का लांच

Manohar

हरियाणा में अब वन टाइम रजिस्ट्रेशन, वन टाइम फीस

(One Time Registration Portal)

  •  राज्य में इसके लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन होगा और एक बार ही भरी होगी फीस
  •  भर्तियों चयन प्रक्रिया होगी सरल

चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। हरियाणा सरकार ने युवा दिवस पर युवाओं के लिए नई शुरूआत की है। प्रदेश में नौकरियों के लिए युवाओं को बार-बार रजिस्ट्रेशन नहीं करवाना पड़ेगा। इसके साथ बस एक बार फीस भरनी होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसके लिए मंगलवार को ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल’ का शुभारंभ कर दिया है। जिसमें ग्रुप सी व डी के लिए एक बार रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इस पोर्टल में युवा अभी 31 मार्च तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

 युवाओं को नौकरी के लिए बार-बार नहीं भरना पड़ेगा फार्म

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि स्कोरिंग के आधार पर युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी। नौकरियों में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार का यह नया कदम है। एचएसएससी में नौकरियों के लिए नया प्रावधान किया गया। वन टाइम रजिस्ट्रेशन से काम सरल होंगे, चयन प्रक्रिया में भी आसानी होगी। इसके साथ योग्य व्यक्तियों की उपेक्षा नहीं होगी। इसके साथ ही कर्मचारी चयन आयोग को बार-बार वांछित दस्तावेजों की जांच पड़ताल न करनी पड़े। अभी तक भर्ती प्रक्रिया में बहुत समय लगता था। भर्तियों की चयन प्रक्रिया को सरल करने व उसे गति प्रदान करने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की गई है।

रजिस्ट्रेशन के लिए परिवार पहचान पत्र बनवाना जरूरी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि पहले से चल रही भर्तियां नहीं रुकेंगी। जून में कामन एंट्रेस टेस्ट होगा। अभी तक हरियाणा सरकार ने छह साल में 80 हजार नौकरियां दी हैं। जरूरत पड़ी तो साल में दो बार भी कामन एंट्रेस टेस्ट करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए परिवार पहचान पत्र बनवाना जरूरी है। यदि पांच साल से हरियाणा में कोई रह रहा है तो उसे डोमिसाइल देने की सुविधा होगी। पहले यह अवधि 15 साल थी।

जनरल कैटेगरी के लिए 500 व आरक्षित के लिए 250 रुपये देनी होगी फीस

हरियाणा में जितनी भी ग्रुप सी व डी की नौकरियां हैं, उनमें एक बार रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए उन्हें एक ही बार जनरल कैटेगरी के लिए 500 व आरक्षित के लिए 250 रुपये की फीस देनी होगी। इस पोर्टल से खुद को रजिस्टर्ड करने के लिए परिवार पहचान पत्र का लिंक रहेगा। वन टाइम रजिस्ट्रेशन के बाद कंडीडेट को यूनिक आइडी नंबर प्राप्त होगा, जो हमेशा चलेगा। इसके बाद सीईटी यानी कामन एंट्रेस टेस्ट होगा।

ग्रुप सी के एंट्रेस टेस्ट की वैद्यता तीन साल तक रहेगी

ग्रुप सी व डी के लिए साल में कम से एक-एक बार कॉमन एंट्रेस टेस्ट होगा। ग्रुप सी के एंट्रेस टेस्ट की वैद्यता तीन साल तक रहेगी।

  • मसलन पटवारी के लिए 500 पद आते हैं और इसके लिए भर्ती की बेसिक क्वालीफिकेशन 10+2 है।
  • इसके लिए इच्छुक युवाओं से पोर्टल पर यस का आप्शन लिया जाएगा।
  • अगर पोस्ट 30 तक हैं तो पांच गुणा कंडीडेट बुलाए जाएंगे।
  • 30 से 50 पदों के लिए 150 कंडीडेट बुलाए जाएंगे।
  • 50 से ऊपर पद हैं तो तीन गुणा यानी 150 उम्मीदवार बुलाए जाएंगे।
  • स्क्रीनिंग टेस्ट आयोग लेगा।
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10 अंक पहले ही दस्तावेजों में जोड़ दिए जाएंगे।
  • इसी प्रकार ग्रुप डी की भर्ती प्रक्रिया रहेगी।
  • एक चयन प्रक्रिया में अभी तक छह माह से एक साल का समय लगता है।
  • अब यह तीन माह में चयन प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।