हमसे जुड़े

Follow us

30.4 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home खेल मजबूत होकर वा...

    मजबूत होकर वापसी करेगी चेन्नई: धोनी

    Chennai will come back strong Dhoni

    अबु धाबी । किंग्स इलेवन पंजाब को नौ विकेट से हराने और आईपीएल के इस टूर्नामेंट से विदाई लेने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि आईपीएल 2021 को कुछ ही महीने रह गये हैं और उनकी टीम मजबूत होकर वापसी करेगी। चेन्नई ने रविवार को गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा ओपनर रुतुराज गायकवाड की नाबाद 62 रन की बेहतरीन पारी की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब को हराकर आईपीएल-13 से विजयी विदाई ली और पंजाब को टूनार्मेंट से बाहर कर दिया।

    धोनी ने टूर्नामेेंट से विजयी विदाई ली और साथ ही यह संकेत भी दे दिया कि वह अगले साल भी आईपीएल में चेन्नई के लिए खेलेंगे। चेन्नई ने प्लेऑफ़ की होड़ से बाहर होने के बाद लगातार तीन जीत हासिल की है। धोनी ने मैच के बाद कहा, ‘यह टूर्नामेंट हमारे लिये मुश्किल रहा। मुझे नहीं लगता कि हमनें अपनी पूरी क्षमता के साथ खेला। हमने टूनार्मेंट के दौरान कई जगहों पर बहुत सारी गलतियां की। पिछले चार मैचों में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा। अगर आप बहुत ज्यादा पीछे छूट जाते हैं तो फिर अच्छा प्रदर्शन मुश्किल हो जाता है। ऐसी स्थिति में सभी का योगदान महत्व रखता है। हमारे खिलाड़ियों ने जिस तरह से खेला उस पर बहुत गर्व है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।