चन्द्रयान-2: चल दिए चांद के पार

Chandrayaan-2: Crossing the Moon

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रमा पर चंद्रयान- 2 अंतरिक्ष की ओर भेज दिया है। यह यान इसरो के अध्यक्ष के शिवम के नेतृत्व में श्रीहरि कोटा के अंतरिक्ष केंद्र से दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर छोड़ा गया। तीन लाख 75 हजार किलोमीटर की यात्रा करके सितंबर 2019 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की धरती पर उतरेगा। इस यान का 600 किलोग्राम वजन भी बढ़ाया गया है। दरअसल, प्रयोगों के दौरान ज्ञात हुआ कि उपग्रह से जब चंद्रमा पर उतरने वाला हिस्सा बाहर आएगा तो यह हिलने लगेगा। लिहाजा इसका भार बढ़ाने की जरूरत पड़ी। अब इसका 13 स्वदेशी वैज्ञानिक उपकरणों एवं उपग्रह समेत कुल वजन 38 क्विंटल के करीब है। स्वदेशी जीएसएलबी मार्क तीन रॉकेट इसे अंतरिक्ष में पहुंचाएगा। इसके तीन भाग हैं।

लैंडर, आॅर्बिटर और रोवर। रोवर में ह्यप्रज्ञानह्य बेहद महत्पूर्ण है। यही प्रज्ञान चंद्रमा के दक्षिणी धु्रव पर उतरने के बाद अपने काम में जुट जाएगा। यहां की सतह में पानी और खनिजों की खोज करेगा। चंद्रमा पर हीलियम की खोज करके उससे पृथ्वी पर फ्यूजन पद्धति से ऊर्जा की समस्या का हल करने की परिकल्पना वैज्ञानिकों के दिमाग में है। दरअसल फिलहाल चंद्रमा पर गहरा अंधेरा व सन्नाटा पसरा है। अतऐव कृत्रिम तरीकों से बिजली पैदा की जाएगी। यहां जीवनदायी तत्व हवा, पानी और अग्नि नहीं हैं। ये तत्व नहीं हैं इसलिए, जीवन भी नहीं है। यहां साढ़े 14 दिन के बराबर एक दिन होता है। पृथ्वी पर ऐसा कहीं नहीं है। बावजूद यहां मानव को बसाने की तैयारी में दुनिया के वैज्ञानिक जुटे हैं।

खैर, चंद्रमा पर जीवन-यापन की स्थितियों को जानने से पहले, इसकी भौगोलिक स्थिति को समझते हैं। चंद्रमा पृथ्वी का सबसे करीबी गृह है। इसलिए इसे जानने की उत्सुकता खगोल-विज्ञानियों को हमेशा रही है। दरअसल जब पृथ्वी अस्तित्व में आई, उसी के समानांतर चंद्रमा का प्रदुर्भाव हुआ। ये ग्रह जब बीज रूप में थे, तब इनके विकासक्रम की शुरूआत लघु ग्रहों के रूप में हुई थी। आरंभिक अवस्था में ये दोनों ग्रह-बीज पृथ्वी की कक्षा में ही लंबे समय तक घूमते रहे। इस कालावधि में ये ग्रह अंतरिक्ष में भटकने वाले उल्का-पिंडों, क्षुद्र-ग्रहों और अन्य घातक वस्तुओं का प्रहार अपनी छाती पर झेलते रहे। गोया, इनका निरंतर विस्तार होता रहा। फिर कालांतर में पृथ्वी और चंद्रमा पूर्ण ग्रहों के रूप में अस्तित्व में आए। खगोल विज्ञानी भी अब मानने लगे हैं कि ग्रहों की निर्माण विधियां यही हैं।

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो पहली बार अपने यान को चंद्रमा के दक्षिणी धुव्र पर उतारने की कोशिश में है। याद रहे भारत द्वारा 2008 में भेजे गए चंद्रयान-1 ने ही दुनिया में पहली बार चंद्रमा पर पानी होने की खोज की है। चंद्रयान-2 इसी अभियान का विस्तार है। यह अभियान मानव को चांद पर उतारने जैसा ही चमत्कारिक होगा। इस अभियान की लागत करीब 800 करोड़ रूपए आएगी। चांद पर उतरने वाला यान अब तक चंद्रमा के अछूते हिस्से दक्षिणी धुव्र के रहस्यों को खंगालेगा। चंद्रयान-2 इसरों का पहला ऐसा यान है, जो किसी दूसरे ग्रह की जमीन पर अपना यान उतारेगा।

दक्षिणी धुव्र पर यान को भेजने का उद्देश्य इसलिए अहम है, क्योंकि यह स्थल दुनिया के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के लिए अब तक रहस्यमयी बना हुआ है। यहां की चट्टानें 10 लाख साल से भी ज्यादा पुरानी बताई गई हैं। इतनी प्राचीन चट्टानों के अध्ययनों से ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति को समझने में मदद मिल सकती है। इससे इतर इस पर लक्ष्य साधने का अन्य उद्देश्य चंद्रमा के इस क्षेत्र का अब तक अछूता रहना भी है। दक्षिणी धुव्र पर अब तक कोई भी यान नहीं उतारा गया है। अब तक के अभियानों में ज्यादातर यान चंद्रमा की भूमध्य रेखा के आसपास ही उतरते रहे हैं। चांद पर उतरने की दिलचस्पी इसलिए भी है, क्योंकि यहां एक तो पानी उपलब्ध होने की संभावना जुड़ गई है, दूसरे यहां ऊर्जा उत्सर्जन की संभानओं को भी तलाशा जा रहा है। ऊर्जा और पानी दो ही ऐसे प्रकृति के अनूठे तत्व हंै, जो मनुष्य को जीवित एवं गतिशील बनाए रख सकते हैं।

दरसअल अंतरिक्ष में मौजूद ग्रहों पर यानों को भेजने की प्रक्रिया बेहद जटिल और शंकाओं से भरी होती है। यदि अवरोह का कोण जरा भी डिग जाए या फिर गति का संतुलन थोड़ा सा ही लड़खड़ा जाए तो कोई भी चंद्र-अभियान या तो चंद्रमा पर जाकर ध्वस्त हो जाता है, या फिर अंतरिक्ष में कहीं भटक जाता है। इसे न तो खोजा जा सकता है और न ही नियंत्रित करके दोबारा लक्ष्य पर लाया जा सकता है। इसीलिए 15 जुलाई को खराबी की थोड़ी सी ही आशंका होने के बाद इसका ऐन वक्त पर प्रक्षेपण स्थगित कर दिया था। 1960 के दशक में जब अमेरिका ने उपग्रह भेजे थे, तब उसके शुरू के छह प्रक्षेपण के प्रयास असफल रहे थे। अविभाजित सोवियत संघ ने 1959 से 1976 के बीच 29 अभियानों को अंजाम दिया। इनमें से नौ असफल रहे थे।

1959 में रूस ने पहला उपग्रह भेजकर इस प्रतिस्पर्धा को गति दे दी थी। तब से लेकर अब तक 67 चंद्र-अभियान हो चुके हैं, लेकिन चंद्रमा के बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं जुटाई जा सकी है। इस होड़ का ही नतीजा रहा कि अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने चंद्रमा पर मानव भेजने का संकल्प ले लिया। 20 जुलाई 1969 को अमेरिका ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि वैज्ञानिक नील आर्मस्ट्रांग और बज एल्ड्रिन को चंद्रमा पर उतारकर प्राप्त भी कर ली। इसी से कदमताल मिलाते हुए रूस ने 3 अप्रैल 1984 को वैज्ञानिक स्नेकालोव, मालिशेव बाईकानूर और राकेश शर्मा को अंतरिक्ष यान सोयूज टी-11 में बिठाकर चंद्रमा पर भेजने की सफलता हासिल की। इस कड़ी में चीन 2003 में मानवयुक्त यान चंद्रमा पर उतारने में सफल हो चुका है।

रूस और अमेरिका कालांतर में चंद्र-अभियानों से इसलिए पीछे हट गए, क्योंकि एक तो ये अत्याधिक खचीर्ले थे, दूसरे मानवयुक्त यान भेजने के बावजूद चंद्रमा के खगोलीय रहस्यों के नए खुलासे नहीं हो पाए। वहां मानव बस्तियां बसाए जाने की संभावनाएं भी नहीं तलाशी जा सकीं। गोया, दोनों ही देशों की होड़ बिना किसी परिणाम पर पहुंचे ठंडी पड़ती चली गई। किंतु 90 के दशक में चंद्रमा को लेकर फिर से दुनिया के सक्षम देशों की दिलचस्पी बढ़ने लगी। ऐसा तब हुआ जब चंद्रमा पर बफीर्ले पानी और भविष्य के ईंधन के रूप में हिलियम-3 की बड़ी मात्रा में उपलब्ध होने की जानकारियां मिलने लगीं। वैज्ञानिक दावा कर रहे हैं कि ऊर्जा उत्पादन की फ्यूजन तकनीक के व्यावहारिक होते ही ईंधन के स्रोत के रूप में चांद की उपयोगिता बढ़ जाएगी। यह स्थिति आने वाले दो दशकों के भीतर बन सकती है। गोया, भविश्य में उन्हीं देशों को यह ईंधन उपलब्ध हो पाएगा, जो अभी से चंद्रमा तक के यातायात को सस्ता और उपयोगी बनाने में जुटे हैं।

ऐसे में जापान और भारत का साथ आना इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि चंद्रमा के परिप्रेक्ष्य में दोनों की प्रौद्योगिकी दक्षता परस्पर पूरक सिद्ध हो रही है। मंगल हो या फिर चंद्रमा कम लागत के अतंरिक्ष यान भेजने में भारत ने विशेष दक्षता प्राप्त कर ली है। इस चंद्रयान-2 पर 978 करोड़ रुपए खर्च आएगा। दूसरी तरफ जापान ने हाल ही में चंद्रमा पर 50 किमी लंबी एक ऐसी प्राकृतिक सुरंग खोज निकाली है, जिससे भयंकर लावा फूट रहा है। चंद्रमा की सतह पर रेडिएशन से युक्त यह लावा ही अग्नि रूपी वह तत्व है, जो चंद्रमा पर मनुश्य के टिके रहने की बुनियादी शर्तों में से एक है। इन लावा सुरंगों के इर्द-गिर्द ही ऐसा परिवेश बनाया जाना संभव है, जहां मनुष्य जीवन-रक्षा के कृत्रिम उपकरणों से मुक्त रहते हुए, प्राकृतिक रूप से जीवन-यापन कर सकेगा।
प्रमोद भार्गव

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।