पीलीबंगा (सच कहूँ न्यूज)। सरावांवाला में एक युवक को चारपाई पर रस्सी से बांधकर बुरी तरह से पीटने का मामला सामने आया। बुधवार को इस संबंध में गोलूवाला पुलिस थाना में मामला दर्ज हुआ। प्रकरण के अनुसार खोसावाला निवासी करणपाल सिंह 21 पुत्र सुखदेव सिंह ने रिपोर्ट दी कि 13 सितम्बर की सुबह 7 बजे वह खेतों की ओर घास लेने के लिए जा रहा था। जब वह चक 9 एलजीडब्लयू सरावांवाला पहुंचा तो चक 12 पीबीएन निवासी आरोपी लालू भाट, वकील, जग्गु, विनोद भाट, रवि व राजू भाट आदि ने उसे रास्ते में रोक लिया तथा आपसी कहासुनी के बाद गालियां निकालते हुए जीप में बैठाकर चक 12 पीबीएन ले गए तथा उसे चारपाई पर रस्सी से बांधकर बुरी तरह से पीटा। बुरी तरह से पीटने के चलते उसके मुंह व शरीर के अन्य अंगों पर चोटें आई। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर आए व बीचबचाव कर उसे छुड़ाया। पुलिस ने धारा 341, 323, 365, 342 व 143 व एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। (Rajasthan News)
ताजा खबर
प्राकृतिक चिकित्सा’ विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। K...
Congress: रसोई गैस की किल्लत व महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
सोनीपत (सच कहूँ/हेमंत कुम...
ईद-उल-फितर नजदीक आते ही बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारी को उमड़ रही भीड़
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
जुमे की नमाज के दृष्टिगत कैराना पहुंचे डीएम-एसपी, पैदल भ्रमण किया
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
रमज़ान के चौथे जुमे की नमाज़ अदा, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
शबे क़द्र के अवसर पर तरावीह में कुरआन शरीफ़ की तकमील, दुआइया कार्यक्रम आयोजित
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
Kairana Traffic Police: ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई से लोगों में नाराज़गी, शहर में निकलना हुआ मुश्किल
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
LPG Gas Cylinder News: गैस एजेंसी का सर्वर डाउन, एलपीजी सिलेंडर वितरण प्रभावित
ओटीपी नही आने से कैराना क...
मीरापुर थाने में नवनिर्मित सुविधाओं का एसएसपी ने किया उद्घाटन
मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्र...















