भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय सहित 350 लोगों पर केस दर्ज

Case filed

निषेधाज्ञा उल्लंघन का आरोप (Case filed)

इंदौर (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, (Case filed) सांसद शंकर लालवानी और अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ पुलिस ने यहां संयोगितागंज थाने में निषेधाज्ञा के उल्लंघन के सिलसिले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रात भाजपा नेताओं समेत 350 से अधिक लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। विजयवर्गीय के अलावा इंदौर सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला और महेन्द्र हार्डिया, भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण और अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

आरोप है कि ये सभी तीन जनवरी को दोपहर में यहां भाजपा कार्यालय से रेसीडेंसी कोठी की ओर भीड़ के साथ बढ़े थे, जिससे कारण यातायात बाधित हुआ था। साथ ही नेतृत्व करने वालों ने लोक सेवकों के साथ दुर्व्यवहार किया था। पूर्व मंत्री विजयवर्गीय और अन्य भाजपा नेता यहां रेसीडेंसी क्षेत्र में अधिकारियों से मिलने पहुंचे थे। वरिष्ठ अधिकारियों के मिलने के लिए नहीं पहुंचने पर विजयवर्गीय नाराज हो गए थे और उन्होंने कुछ टिप्पणियां कर दी थीं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।