Punjab

झम्मट गाँव में आजादी के बाद पहली बार पहुंचा ‘नहरी पानी’ 
अप्रैंटशिप युवाओं को पुलिस ने भगा - भगाकर पीटा
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा: योग्य लाभार्थी महिलाओं को पहली जुलाई से मिलेगी वित्तीय सहायता
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात; जायज़ मांगों पर जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा

जून में कारों की ब्रिकी घटकर हुई आधी

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना संकट और उससे बचाव के लिए लगाए गए लॉकडाउन से बुरी तरह प्रभावित आॅटो कंपनियों के कारोबार में अब सुधार होने लगी है। जून में देश में कारों की बिक्री पिछले साल के मुकाबले करीब आधी रह गई जबकि अप्रैल और मई की तुलना में इसमें तेजी रही। वाहन विनिर्माताओं के संगठन सोसायटी आॅफ इंडियन आटोमाबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) द्वारा आज जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में यात्री वाहनों की बिक्री जून में एक साल पहले के की तुलना में 49.59 प्रतिशत घटकर 1,05,617 इकाई रही।

पिछले साल जून में 2,09,522 यात्री वाहनों की बिक्री हुई थी

सियाम के अनुसार जून में दुपहिया वाहनों की बिक्री 38.56 प्रतिशत घटकर 10,13,431 इकाई रही जो कि एक साल पहले इसी महीने में 16,49,475 रही थी। दुपहिया वाहनों में मोटरसाइकिल की बिक्री जून 2020 में 7,02,970 इकाई रही जबकि एक साल पहले इसी महीने में 10,84,596 मोटरसाइकिलें बेची गई थी। यह 35.19 प्रतिशत की गिरावट रही। स्कूटर बिक्री इस अवधि में 5,12,626 से घटकर 2,69,811 रह गई। यह गिरावट 47.37 प्रतिशत की रही। संगठन के अध्यक्ष रजन वाधवा ने संवाददाताओं से कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण देशभर में लगाए गए लॉकडाउन के प्रभाव से वाहन क्षेत्र अब धीरे-धीरे बाहर निकलने का प्रयास कर रहा है। पूरे देश में आटो मोबाइल उद्योग और इससे जुड़ी गतिविधियों में करीब 3.7 करोड़ लगे हुए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author