कार नहर में गिरी, छह की मौत

Published On

गौतमबुद्धनगर के दनकौर में हुआ हादसा

गौतमबुद्धनगर (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर प्रदेश मेंं गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में सोमवार तड़के घने कोहरे की वजह से दनकौर क्षेत्र में एक कार नहर में गिर गई (Car Falls)। हादसे में सवार छह लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि पांच सुरक्षित बच गये। पुलिस प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सम्भल जिले के हयातनगर के रहने वाले 11 लोग कार पर सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। तड़के करीब साढ़े चार बजे घने कोहरे के कारण उनकी कार खरेला नहर में जा गिरी।

पाँच सुरक्षित बाहर निकले  | Car Falls

हादसे में नीरज, राम खिलाड़ी, मित्रपाल, मल्लू ,महेश और किशन लाल की मृत्यु हो गई। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल हैं। हादसे (Accident) में पांच लोग नहर से सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे। उन्होंने बताया कि कार सवार लोग खरीदे गये मकान की पूजा पाठ कराने दिल्ली जा रहे थे। हादसे में बचे पांच घायलों अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हादसे के कारणों को लेकर जांच की जा रही है।

  • नए खरीदे गए मकान की पूजा पाठ के लिए जा रहे थे कार सवार
  • घने कोहरे में दृश्यता कम रहने से खरेला नहर में गिरी कार
  • सम्भल जिले के हयातनगर के रहने वाले हैं हादसाग्रस्त लोग
  • छह लोगों की मौके पर ही हुई मौत, पाँच बचकर बाहर निकले
  • मृतकों में एक बच्चा भी शामिल

कोहरे में ये रखें सावधानियां

  • वाहन को धीरे चलाएं
  • कम स्पीड में और अपनी लेन में ही चलें
  • हेडलाइट को लो-बीम पर रखें
  • घने कोहरे के दौरान सड़क किनारे बनी पटरी के साथ चलें
  • सरिया लदे ट्रकों पर लगाए शिकंजा
  • सड़क पर गाड़ी न रोकें
  • फॉग लैंप इस्तेमाल करें
  • आगे चल रहे वाहन से ज्यादा दूरी बनाए रखें
  • डिफॉगर ऑन रखें
  • हजार्ड लाइट ऑन कर वाहन न चलाएं
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल कने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts