मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश किए गए बजट की कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल, विधायक घनश्याम जिला अध्यक्ष सपरा ने की प्रशंसा

Haryana Budget 2025
Haryana Budget 2025:

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत कर हरियाणा के हर जाति वर्ग को लाभान्वित करने का कार्य किया है – पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर

खिजराबाद (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Khizrabad News: हरियाणा सरकार कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने हरियाणा के भजन का स्वागत करते हो कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा कृषि क्षेत्र में किसानों पर विशेष ध्यान दिया गया है, सैनिकों के लिए भी घोषणाएं की गई है, प्रमुख राज्यों में हरियाणा की प्रति व्यक्ति आय सबसे अधिक है, राजस्व घाटे में पिछले 10 वर्षों में कमी आई है, कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार जनहित की घोषणाएं कर कर आम जनता को खुश करने में लगे हुए हैं, हरियाणा राज्य के गिनती देश के अग्रणीय राज्यों में हो रही है। Haryana Budget 2025

महिला किसानों को डेयरी स्थापित करने के लिए ₹100000 तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा, देसी गाय की खरीद पर अनुदान राशि बढ़ाकर ₹30000 की गई है, यूरिया व डाई खाद की बिक्री को मेरी फसल मेरी ब्यौरा पोर्टल से जोड़ा जाएगा, प्राकृतिक खेती के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए भूमि की सीमा को घटाकर एक एकड़ किया गया है, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा हरियाणा विधानसभा में पेश किए गए हरियाणा राज्य के वार्षिक बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश किए गए बजट की भरपूर प्रशंसा की उन्होंने कहा कि इस बजट में मुख्यमंत्री ने हर जाति वर्ग का खास ध्यान रखा है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि बजट में हरियाणा सरकार के कर्मचारियों के लिए एकीकृत पेंशन योजना, 10 साल की सेवा के बाद पात्रता, 25 वर्ष सेवा उपरांत पूर्ण पेंशन लाभ का वर्णन है जिसमें लगभग 2 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ,मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने बजट भाषण में कहा कि हरियाणा सरकार ने ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के लिए 5000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। हरियाणा विधानसभा में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने बजट भाषण में कहा कि हरियाणा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में उनके कल्याण के लिए राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने बजट की प्रशंसा करते हुए कहा कि कहा कि हरियाणा बजट 2025-26 में शहीद स्मारक, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना, गुरु रविदास जी स्मारक, सिख संग्रहालय और मीडिया कर्मियों के लिए कैशलेस मेडिकल ट्रीटमेंट सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए विशेष प्रावधान। हरियाणा बजट 2025-26 । पर्यावरण, वन, जीव जंतु एवं प्राकृतिक संसाधन।ई-वेस्ट प्रबंधन के लिए नई नीति बनेगी गुरुग्राम व नूंह में 10 हजार एकड़ में अरावली जंगल सफारी का काम शीघ्र शुरू होगा,यमुनानगर में फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट बनेगा घग्गर व यमुना नदियों के प्रदूषण रोकथाम के लिए नई व्यवस्था,वायु प्रदूषण रोकथाम हेतु अगले 6 वर्षों में 3647 करोड़ का निवेश किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा बजट 2025-26। पंचायती राज व ग्रामीण विकास 1000+ आबादी वाली पंचायतों में कच्ची फिरनियों को पक्का किया जाएगा।

754 गाँवों में महिला चौपाल निर्माण

2088 तालाब अमृत सरोवर में बदले, 2200 नए अमृत सरोवर बनेंगे,मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान अपने बजट भाषण में कहा कि प्रदेश सरकार ‘सबके लिए आवास’ के लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में सोनीपत के विभिन्न सेक्टरों में लगभग 1600 फ्लैटों को 25 वर्षों के लिए रियायती दरों पर किराए पर देने के लिए पायलट परियोजना लागू की जाएगी। नवनिर्वाचित नगर निगम मेयर सुमन बहमनी,भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग व जिला महामंत्री सुरेन्द्र बनकट व जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला ने

बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा बजट 2025-26। खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता, 5 विश्वविद्यालयों में नए खेल उत्कृष्टता केंद्र ,मिशन ओलंपिक के लिए 2036 विजयीभव’ के लिए ₹20 करोड़ खिलाड़ियों के लिए बीमा योजना, ₹20 लाख तक का मेडिकल कवर खेल नर्सरियों की संख्या 2000 तक बढ़ेगी
छात्रवृत्ति व डाइट मनी में बढ़ोतरी खेलो हरियाणा’ ऐप होगा लॉन्च।

यह भी पढ़ें:– छात्रों की संख्या अनुसार चाहिए स्कूल में चाहिए 22 अध्यापक, मौजूद सिर्फ 12

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here