हमसे जुड़े

Follow us

27.9 C
Chandigarh
Saturday, April 4, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कैबिनेट: नारि...

    कैबिनेट: नारियल का एमएसपी बढ़ा

    Coconut-MSP

    समुद्रीय तटीय 12 राज्यों के लाखों किसानों को मिलेगा लाभ

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। सरकार ने दक्षिण भारत की प्रमुख उपज नारियल (मिलिंग) के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में 375 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी कर इसका मूल्य वर्ष 2020-21 के लिए 10335 रुपए घोषित कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति की बुधवार को हुई बैठक में नारियल (मिलिंग) का एमएसपी 9960 रुपए से बढ़ाकर 10335 रुपए प्रति क्विंटल करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि नारियल का लागत मूल्य 6805 रुपए प्रति क्विंटल है जिसमें 52 प्रतिशत की वृद्धि कर किसानों को लाभकारी मूल्य दिया गया है।

    जावडेकर ने बताया कि सूखा नारियल के मूल्य में 300 रूपए प्रति क्विंटल की वृद्धि की गयी है और इसका एमएसपी 10600 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। इसमें 55 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है। उन्होंने बताया कि सरकार के इस फैसले से समुद्रीय तटीय 12 राज्यों के लाखों किसानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि सामान्य तौर पर किसानों की नारियल उपज को निजी स्तर पर खरीद लिया जाता है। यदि बाजार में पर्याप्त उठाव नहीं होता है तो भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारिता विपणन महासंघ और भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ नारियल की खरीद करेंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।