यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रक और बस की भिड़ंत में 8 की मौत, 30 जख्मी

Published On

घायल जेवर के अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली (एजेंसी)।  ग्रेटर नोएडा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को एक डबल डेकर बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, 30 जख्मी हैं। हादसा तड़के करीब पांच बजे हुआ। औरैया डिपो की यह बस आगरा से नोएडा आ रही थी। रबूपुरा के पास ड्राइवर ने इससे नियंत्रण खो दिया और बस आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। चश्मदीदों का कहना है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी।

जानकारी के मुताबिक, घायलों को जेवर स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 12 की हालत नाजुक है। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गांववालों और पुलिस टीम ने यात्रियों को बस से निकाला। पिछले महीने भी यमुना एक्सप्रेस-वे पर एम्बुलेंस और कार की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Bus, Truck, Collision

About The Author

Related Posts