हमसे जुड़े

Follow us

35.7 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कार सवारों पर...

    कार सवारों पर दागी गोलियां, एक की मौत

    Firing

    चलती कार सड़क किनारे हुई क्षतिग्रस्त (Firing )

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। यहां कार सवार पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां दाग दी। इसमें कार सवार सड़क किनारे क्षतिग्रस्त हो गई। जिसे गोलियां लगी, उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

    जानकारी के अनुसार सोमवार को फर्रूखनगर खंड के गांव ताजनगर में बाबा मनसा राम मंदिर के सामने से यशपाल पुत्र राजेंद्र यादव निवासी गांव जोनियावास और रविंद्र उर्फ सरकार पुत्र राजेंद्र यादव निवासी ताजनगर कार में सवार होकर जा रहे थे। एक अन्य कार में सवार एक व्यक्ति ने उन पर गोलियां दाग दी। गोली यशपाल के सिर में लगी, वहीं रविंद्र के हाथ में लगी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्हें मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में भेज दिया। यहां यशपाल की मौत हो गई। पुलिस ने घायल रविंद्र के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।