बोटास ने जीती ऑस्ट्रियन ग्रां प्री, हैमिल्टन को चौथा स्थान

Sach Kahoon Desk Picture
Published On
स्पीलबर्ग। फिनलैंड के वाल्टेरी बोटास ने सत्र की पहली फामूर्ला वन रेस ऑस्ट्रियन ग्रां प्री में रविवार को पोल पोजीशन से शुरूआत करते हुए जीत हासिल कर ली जबकि उनके टीम साथी छह बार के विश्व चैंपियन ब्रिटेन के लुइस हैमिल्टन चौथे स्थान पर रहे। फामूर्ला वन सत्र की इस साल कोरोना के कारण विलम्ब से शुरूआत हुई और पहली रेस ऑस्ट्रियन ग्रां प्री दर्शकों के बिना नाटकीय अंदाज में समाप्त हुई। रेड बुल रिंग सर्किट पर सेफ्टी कार ड्राइवर लगातार व्यस्त रहा और 20 कारों में से 11 कारें ही रेस फिनिश कर पाईं। रेस का आयोजन दर्शकों के बिना हुआ। फेरारी के चार्ल्स लेकरेक ने सबको चौंकाते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। मैक्लॉरेन के लेंडो नोरिस को तीसरा स्थान मिला। रेस में सबसे युवा ड्राइवर 20 वर्षीय नोरिस पहली बार पोडियम पर पहुंचे। छह बार के विश्व चैंपियन हैमिल्टन दूसरी बार पेनल्टी मिलने के कारण दूसरे से चौथे स्थान पर फिसल गए। हैमिल्टन को टाइम पेनल्टी मिली। रेड बुल ने शनिवार के क्वालीफाइंग फैसले को चुनौती दी थी जिसके बाद फैसला बदला गया और हैमिल्टन ग्रिड पर दूसरे से पांचवें स्थान पर खिसक गए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts