भाजपा बूथ कार्यकर्ता सम्‍मेलन: नड्डा ने कहा-भाजपा एक ऐसी पार्टी जो भाई-भतीजावाद से अलग

Bhopal News
भाजपा का घोषणापत्र शनिवार को जारी करेंगे नड्डा

भाजपा के कार्यकारी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में भरा जोश |

BJP Booth worker conference

नई दिल्‍ली (एजेंसी)। (BJP Booth worker conference) भाजपा दिल्‍ली में फतह के लिए ताल ठोक दिए हैं। चुनाव आयोग कभी भी दिल्ली में तारीख की घोषणा कर सकता है। ऐसे में भाजपा का प्रयास है कि पार्टी का हर कार्यकर्ता चुनाव में बेहतर से बेहतर प्रदर्शन कर सके। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आइजी इनडोर स्टेडियम में रविवार को बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं। इस कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकारी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि देश में 2300 पार्टियां, जिसमें से 500 पार्टियां ही चुनाव आयोग के पास रजिस्‍टर्ड है। इन सबमें भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसकी अपनी एक विचारधारा है, जो भाई-भतीजावाद से बिल्‍कुल अलग है।

30 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल |BJP Booth worker conference

भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया है कि बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में करीब 30 हजार पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं। बता दें कि नगर निगम और लोकसभा चुनावों में शाह ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया था। इस कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कार्यकर्ताओं में बेहतर तालमेल के लिए संवाद करेंगे।

कच्‍ची कॉलोनियों पर फिर समाने आया टकराव |BJP Booth worker conference

  • भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने शनिवार को दिल्ली के 25 फ्लाईओवर पर विरोध-प्रदर्शन किया।
  • प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आइटीओ पर प्रदर्शन किया।
  •  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि कच्ची कॉलोनियों में एक घर की भी रजिस्ट्री हुई तो वह भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए जनता से अपील करेंगे।
  • शुक्रवार को 20 लोगों को रजिस्ट्री के दस्तावेज केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने दे दिए हैं।
  • अब मुख्यमंत्री बताएं कि वह कब जनता से अपील कर रहे हैं।
  • प्रदर्शन में दीपक बंसल, अजय खन्ना, प्रियांक जैन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।