GuruGram, SachKahoon News: शहर में एक बार फिर से फर्जी पुलिसकर्मी बनकर महिलाओं के साथ ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। इसका उदाहरण डीएलएफ फेज-2 में सामने आया है। यहां पर इस गिरोह के सदस्यों ने एक महिला को झांसे में लेकर उसके पास से सोने की चूड़ियां ठग ली और फरार हो गए। डीएलएफ फेज-3 में रहने वाली पीड़ित महिला अंजना सेन गु΄ता शुक्रवार को अपने पति के साथ कार से आ रही थीं। नाथुपुर रोड पर जैसे ही वह अपनी कार से नीलकंठ अस्पताल के पास पहुंची तभी उन्हें लगा कि कार का टायर पंक्चर हो गया है। गाड़ी रोकने पर तीन युवक उनके पास पहुंचे। आरोप है कि तीनों व्यक्तियों ने बताया कि वे पुलिस विभाग से हैं। उन्होंने महिला से कहा कि वह अपनी सोने की चूड़ियां उतार कर दे, क्योंकि इसकी जांच करनी है कि यह असली है या नकली। उनकी बातों में आकर महिला ने अपनी चूड़ियां उतारकर उन्हें दे दी। आरोप है कि चूड़ियों की जांच के बाद उन्होंने असली की जगह नकली चूड़ी महिला को दे दी और फरार हो गए। जब असलियत का पता चला तो महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
ताजा खबर
ब्लॉक संगतपुरा की साध-संगत बनी जरूरतमंद परिवार का सहारा
जींद / संगतपुरा (राहुल) म...
मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भरता की राह, युवाओं को मिला प्रशिक्षण
हिसार (सच कहूँ/मांंगे लाल...
शेयर बाजार को वैश्विक कारकों के साथ कंपनियों के तिमाही परिणामों से मिलेगी दिशा
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों...
चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया पर गैर-कानूनी सामग्री पर सख्ती की
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने ...
Anshul Kamboj: एक पारी में सभी 10 विकेट ले चुका अंशुल कंबोज अब आईपीएल में दिखा रहा जलवा
नई दिल्ली। चेन्नई सुपर कि...
‘बंगाल में टीएमसी से नाराज महिलाओं ने कहा- हम ममता की सरकार गिराएंगे
West Bengal Elections: पश...
होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय जहाजों पर फायरिंग से बढ़ा भारत-ईरान के बीच तनाव
Indian Ships Firing: नई द...















