हमसे जुड़े

Follow us

38.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home देश 72 घंटे पहले ...

    72 घंटे पहले पानीपत की नहर में छलांग लगाने वाले भाजपा नेता का मिला शव

    Panipat BJP Leader

    पानीपत (सन्नी कथूरिया)। पिछले दिनों वार्ड नंबर 3 के पार्षद पिता वह भाजपा नेता हरीश शर्मा ने गोहाना रोड विनझोल नहर में छलांग लगा दी थी। रविवार को भाजपा नेता का शव खुबडु नहर में मिला। सोनीपत सामान्य अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में पार्षद पिता हरीश शर्मा का शव लाया गया है। डॉक्टरों का बोर्ड बनाकर पोस्टमार्टम होगा। फिर शव को उनके परिजनों को सौंपा जाएगा।

    इससे पहले हरीश शर्मा को बचाने नहर में कूदे उनके दोस्त राजेश शर्मा का पिछले दो दिन पहले मिल चुका था। दिल्ली पैरलल नहर में छलांग लगाने वाले भाजपा के पूर्व पार्षद हरीश शर्मा की तीन दिन बाद भी तलाश नहीं हो सकी है। पटियाला से भी बुलाए गए गोताखोर हरीश को ढूंढ नहीं सके। अब गाजियाबाद से एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया है। खुबड़ू के पास से अभियान शुरू किया गया है। जिसके बाद भाजपा नेता का शव मिला।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।