हमसे जुड़े

Follow us

22.3 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More

    मानवता पर चलते हुए बढ़-चढ़कर रक्तदान कर रहे डेरा सच्चा सौदा सेवादार

    Blood Donation

    श्रीगंगानगर, सच कहूँ न्यूज। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए शहर के डेरा अनुयायी जरुरतमंदों के लिए बढ़-चढ़कर रक्तदान कर रहे हैं। रक्तदान सेवा समिति के जिम्मेवार मदन गोपाल इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षा पर चलते हुए पुरोहित ब्लड बैंक, स्वास्तिक ब्लड बैंक में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने आधा दर्जन यूनिट रक्तदान कर सेवा कार्य में भाग लिया। उन्होंने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के ट्रयू ब्लड पंप में रक्त की आपूर्ति के लिए हमेशा तैयार है और जरूरतमंदों की सहायता के लिए एक पल भी नहीं रुकते।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।