हमसे जुड़े

Follow us

11.9 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More

    पावन अवतार माह की खुशी में गूंजा रामनाम, 70 लोगों को बांटे कंबल व गर्म वस्त्र

    Humanity

    पूज्य परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन अवतार माह की खुशी में माल डोंगरी 

    नागपुर (सच कहूँ)। (चंद्रपुर) की साध-संगत द्वारा नामचर्चा का आयोजन किया गया। जिसकी शुरूआत पवित्र नारा ‘‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’’ लगाकर की गई। नामचर्चा के दौरान नागपुर धनोरा, किसाननगर, गढ़चिरौली, मोरवाही, आरमेरी, वडसा की साध-संगत ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर कविराजों ने शब्द गायन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। 25 मैंबर कमेटी के सदस्य रघुबीर इन्सां ने बताया कि नामचर्चा के दौरान पावन अवतार माह की खुशी में 70 जरूरतमंद लोगों को गर्म-कपड़े व कंबल  वितरित किए गए। (Dera Sacha Sauda)

    नामचर्चा में भंगीदास संजय इन्सां, रमेश इन्सां, अमृत इन्सां, सोहनलाल इन्सां, आकाश इन्सां, विष्णु इन्सां, बहन किलाशो इन्सां, विमला इन्सां, सुमित्रा, सुनीता, खुशी, खुशाली, हाजिर रहे। वहीं मालडोंगरी से भंगीदास श्रावण केशव चौधरी, रविंद्र ठाकरे, तेजराम सोनवणे, भोजराज पिल्लारे व धनोरा से गजानन साल्वे, विनोद चौधरी, चेतराम सहारे सहित अन्य ब्लॉकों की साध-संगत मौजूद रही। (Dera Sacha Sauda)