किसानों और मजदूरों की समस्याओं के लिए भाकियू संगठन हमेशा उपलब्ध है: अशोक भाटी   

Noida News
Noida News: किसानों और मजदूरों की समस्याओं के लिए भाकियू संगठन हमेशा उपलब्ध है: अशोक भाटी   

नॉएडा के भाकियू जिला अध्यक्ष अशोक भाटी के नेतृत्व में भाकियू अराजनैतिक संगठन छोड़, भाकियू  टिकैत संगठन  में आए सैकड़ों लोग, किया ख़ुशी का इजहार, बोले, घर आ गए अपने

नोएडा (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Noida News: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) टिकैत संगठन के नॉएडा जिला अध्यक्ष अशोक भाटी के नेतृत्व में सैकड़ों  भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन के पदाधिकारी नॉएडा में भाकियू टिकैत संगठन में शामिल हुए। रविवार की जिला अध्यक्ष आशिक भाटी के नर्तृत्व में बलजीत फॉर्म असगरपुर में घर वापसी और  संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान का कार्यक्रम रखा गया था। Noida News

भाकियू पदाधिकारी के पहुंचने पर ग्राम वासियों ने सभी को पटका  पहनाकर स्वागत किया। पंचायत की अध्यक्षता जलकेश बाबूजी ने की। मंच का संचालन भाकियू जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से आबादी निस्तारण 64 फीसदी  अतिरिक्त मुआवजा लीजबैक गांव की मूलभूत सुविधाएं जैसी अन्य गंभीर समस्याओं पर चर्चा हुई।

नॉएडा के सभी गांव की समस्याओं का कराया जायेगा निस्तारण: भाकियू

नोएडा जिला अध्यक्ष अशोक भाटी ने कहा सभी गांव की समस्याओं का निम्न वार निस्तारण कराया जाएगा। संगठन द्वारा पूर्व में भी अनेक समस्याओं का समाधान प्राधिकरण द्वारा कराया गया है। अशोक भाटी ने कहा कि किसानों और मजदूरों  की समस्याओं के लिए भाकियू संगठन हमेशा उपलब्ध है। किसी  भी किसान का सही काम रुकने नहीं दिया जाएगा। और गलत के साथ संगठन कभी नहीं खड़ा होगा। Noida News

संगठन के नाम पर गलत गतिविधियों में पाए जाने पर, बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इस दौरान 6 अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक पंचायत में पहुंचने का  भी आह्वान किया  गया। रायपुर, शाहपुर सुलतानपुर, मंगरौली, नंगली, बाजितपुर, असगरपुर, बख्तावरपुर आदि गांवों के लोग इस पंचायत में मौजूद रहे।

संगठन विस्तार में इन किसानों को  दी गई अहम जिम्मेदारी | Noida News

भाकियू संगठन विस्तार में भाकियू जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने प्रकाश चौहान पुत्र हरबंस चौहान को जिला संरक्षक, सचिन अवाना पुत्र अर्जुन अवाना को जिला सचिव, रविंद्र चौहान पुत्र धनीराम चौहान महानगर उपाध्यक्ष, संजय चौहान पुत्र समय सिंह चौहान जिला कार्यकारिणी सदस्य, सुमित चौहान पुत्र सुखपाल चौहान ग्राम अध्यक्ष शाहपुर, नवीन पुत्र रिशिपाल अवाना को ग्राम अध्यक्ष असगरपुर की  जिम्मेदारी सौंपी गई।

इन किसानों ने ग्रहण  की भाकियू टिकैत  की सदस्यता

भाकियू अध्यक्ष ने बताया कि जगत अवाना, करतार अवाना, संचित चौहान, शंकर चौहान, अंकित चौहान, सुमित चौहान, सरजीत अवाना, वीरपाल अवाना, रामकुमार अवाना, धर्मपाल अवाना, राकेश चौहान, सुखपाल चौहान, राजीव चौहान, ओम चौहान, राजवीर चौहान, लोकेश चौहान, पप्पू अवाना, नितिन अवाना, भानू चौहान उपस्थित अन्य लोगों ने सदस्यता ग्रहण की है। Noida News

बैठक में ये भाकियू पदाधिकारी और किसान रहे मौजूद

इस दौरान भाकियू से महानगर अध्यक्ष श्रीपाल कसाना रविंद्र भगतजी, सिंहराज गुर्जर, संदीप अवाना, राजेंद्र भाटी, विजेंद्र भड़ाना, संजय फौजी, रोहित भाटी, सुनील भाटी, प्रवीण बाबा, विनोद भाटी, रामवीर हवलदार, कंवर सिंह चपराना, कृष्ण भाटी, पार्थ गुर्जर, पप्पू गुर्जर, बिजेंदर तंवर, धर्मेंद्र चपराना राजकुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:– Haryana Chunav: पुंडरी हल्के को क्यों कहा जाता है निर्दलीय का गढ़, इस बार भी सबसे अधिक निर्दलीय चुना…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here