हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश पंजाब चुनाव प...

    पंजाब चुनाव पर आज मंथन करेगी भाजपा

    प्रदेश प्रभारी और पार्टी के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

    चंडीगढ़। कृषि कानून वापसी के ऐलान के बाद मंगलवार को भाजपा पंजाब चुनाव को लेकर चंडीगढ़ में मंथन करेगी। इसके लिए पंजाब भाजपा प्रभारी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत और पार्टी सभी वरिष्ठ नेता पहुंच रहे हैं। यह मीटिंग इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि कृषि कानून वापसी के बाद पहली बार भाजपा नए सिरे से रणनीति बना सकती है। हाल ही में भारत-पाक के बीच बना करतारपुर कॉरिडोर खोला गया है, जिसका क्रेडिट भी पंजाब भाजपा ले रही है।

    बता दें कि कृषि कानूनों के चलते अब तक पंजाब में भाजपा को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ रहा था। अभी भी कृषि कानूनों की वापसी कानूनी तौर पर नहीं हुई है। किसान आंदोलन में डटे हुए हैं। हालांकि घोषणा के बाद पंजाब में भाजपा का विरोध होगा या नहीं, इसको लेकर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। लेकिन किसान अब एमएसपी पर गारंटी कानून और कुछ अन्य मांगें कर रहे हैं। इसको लेकर भी मीटिंग में चर्चा होगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।