हमसे जुड़े

Follow us

30 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home देश भाजपा ने रक्ष...

    भाजपा ने रक्षा सौदे में किया घोटाला : कांग्रेस

    Congress

    नई दिल्ली। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर रक्षा सौदे में घोटाला करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके पूर्व अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण तथा उसकी सहयोगी समता पार्टी की नेता जया जेटली को रक्षा खरीद में भ्रष्टाचार के कारण मिली सजा से साफ हो गया है कि भाजपा सरकार में जवाबदेही तथा पारदर्शिता नहीं है और वहां सिर्फ रिश्वतखोरी चलती है। कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने शुक्रवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राफेल लडाकू विमान सौदे में भी घोटाला हुआ है और जब भी केंद्र में सरकार बदलेगी तथा इस मामले की जांच होगी तब भाजपा का एक और रक्षा घोटाला देश के सामने आएगा।

    भाजपा के रक्षा सौदे में भ्रष्टाचार से साफ हो गया है कि उसका राष्ट्रवाद महज ढपोरशंख है और देश की सुरक्षा से समझौता करना उसकी नीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि डिफेंस डील में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण का स्टिंग आपॅरेशन हुआ जिसमें वह एक लाख रुपये लेते हुए कैमरे में कैद हुए। भ्रष्टाचार के ठोस सबूत होने के कारण उन्हें सजा हुई। अब महज दो दिन पहले ही भाजपा सरकार में उसकी सहयोगी रही समता पार्टी की पूर्व अध्यक्ष जया जेटली को रक्षा सौदे में भ्रष्टाचार करने को लेकर सजा हुई है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।