चुनाव अपडेट्स: हरियाणा में तीसरी बार बनेगी बीजेपी सरकार: देवेन्द्र सिंह बबली

Jakhal News
Jakhal News: हरियाणा में तीसरी बार बनेगी बीजेपी सरकार: देवेन्द्र सिंह बबली

बबली ने किसानों से हुई थी धक्का मुक्की के लिए किसानों की पंचायत में पहुंचकर मांगी माफी | Jakhal News

जाखल (सच कहूॅं/तरसेम सिंह)। भाजपा टोहाना विधानसभा प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह बबली (Devender Singh Babli) ने जाखल में भी चण्डीगढ़ मार्ग पर अपने मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। वहीं देवेंद्र बबली चुनाव प्रचार के दौरान आज किसानों से माफी मांगकर अपना जाखल वाला विवाद सुलझा लिया है। इस अवसर पर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया। Jakhal News

शुक्रवार को चण्डीगढ़ रोड़ पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह बबली ने कहा है कि टोहाना विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि विकास के बल पर भारतीय जनता पार्टी बहुत बड़े अंतर से टोहाना में अपना विजयी पताका लहराएगी। भाजपा जिला सचिव हरीश गर्ग ने कहा कि टोहाना विधानसभा सहित संपूर्ण प्रदेश में माहौल भाजपा के पक्ष में है। कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है और इसी का परिणाम है कि प्रदेश में एक बार पुन: भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। टोहाना विजय के साथ प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है। Jakhal News

शुक्रवार को किसान संघर्ष समिति पगड़ी संभाल जट्टा के प्रधान लाभ सिंह उदयपुर, जग्गी महल, बलकार सिंह, हरविंद्र बेनीपाल के नेतृत्व में इक्ठे हुए किसानों के साथ हुई पंचायत में देवेंद्र बबली ने किसानों से माफी मांगी और किसानों पर दर्ज करवाए गए पर्चों को रद्द करवाने के लिए अपनी सहमति दे दी। बबली ने कहा कि आज जो किसान संगठनों से बैठक हुई, उसमें कुछ मसले हल किए गए। मैं किसान का ही बेटा हूं और जो शब्द उनके किसानों को अच्छे नहीं लिए, वो वापस लेते हैं और माफी मांगते हैं।

किसानों की पीड़ा उनसे अच्छा और कोई नहीं जान सकता। यह जता नहीं पाया कि वे उनके साथ हैं। सारे मुकदमे हैं, उनका रूटीन प्रोसेस के बाद वे खारिज हो जाएंगे। उधर किसान नेताओं का कहना है कि देवेंद्र बबली द्वारा किसानों को जो धक्के मारे गए और उन पर पर्चे रद्द करवाए गए, केवल उस मामले में उन्हें माफी दी गई है। उनका कोई समर्थन नहीं किया गया, बल्कि भाजपा का जो विरोध था, वो आगे भी जारी रहेगा।

भाजपा को हराने के लिए लगाएंगे एड़ी चोटी का जोर | Jakhal News

उधर किसान नेता मनदीप नथवान ने बताया कि भाजपा किसान विरोधी है और उसे हराने को एड़ी चोटी का जोर लगाएंगे। देवेंद्र बबली ने 12 मार्च को जाखल में सवाल पूछ रहे किसानों को धक्के मारे और उन पर मुकदमे बनवाए, मामले में आज बबली ने पंचायत में माफी मांगी है, पंचायत में बड़े-बड़े मसले सुलझ जाते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि बबली को समर्थन होगा। किसान अपना विरोध जारी रखेंगे।

क्या था किसानों और बबली के बीच मामला

बता दें कि बीती 12 मार्च वही दिन था, जब भाजपा और जेजेपी का गठबंधन टूट गया था और बतौर पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली जाखल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। यहां पहुंचने से पहले किसानों ने उनका घेराव कर उनसे किसान आंदोलन व बाढ़ मुआवजे संबंधी संबंधित सवाल पूछने जारी किए, तो वहां किसानों व बबली में धक्का मुक्की शुरू हो गई थी। Jakhal News

किसानों के नाम पर राजनीति

जिस समय बबली कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे, तो दूसरी तरफ उनकी मंत्री की कुर्सी जा रही थी। बबली के मंच के सामने भी किसान पहुंच गए थे और नारेबाजी की थी। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए बबली ने उस समय कहा था कि कुछ लोग किसानों के नाम पर राजनीति कर किसानी व किसानों को बदनाम कर रहे हैं, ऐसा न करें।

नारेबाजी कर किसानों को बदनाम न करें। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों पर चार दिन पहले ही वे नारेबाजी करने वाले लोगों के साथ चांदपुरा रेस्ट हाऊस में मिले थे, उनकी मांगों पर गौर किया जा रहा है। दो चार भाई यहां नारेबाजी कर किसानों को बदनाम न करें। इस तरह की घटिया राजनीति कुछ लोग करते हैं, कमरे में कुछ और बाहर कुछ और करते हैं। Jakhal News

यह भी पढ़ें:– यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का करें व्यापक प्रचार: मनीष वर्मा 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here