Punjab

पंजाब पुलिस ने की पंजाब में दहशत फैलाने की साजिश नाकाम, आईईडी के साथ दो संदिग्ध काबू
Punjab Education News: फीस वृद्धि पर सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान, स्कूलों की मनमर्जी पर लगी रोक
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला
भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार; निजी अस्पतालों में 17 और इलाजों को मंजूरी, अकेले रहने वाले व्यक्तियों को भी मिलेगा कैशलेस इलाज
मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत; मानसून से पहले 2200 किलोमीटर सीवरेज लाइनों और 1400 हॉटस्पॉटों की होगी सफाई: हरजोत सिंह बैंस

राजस्थान: सरकार गिराने की कोशिश कर रही है भाजपा: गहलोत

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है

Government of Rajasthan

  • विधायकों को 15 करोड़ का दे रही है आॅफर

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को सनसनीखेज खुलासा करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन वरिष्ठ नेताओं गुुलाब चंद कटारिया, प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनिया और विधानसभा में विपक्ष के उप नेता राजेंद्र राठौड़ पर राज्य सरकार को गिराने का प्रयास करने का आरोप लगाया। गहलोत ने शनिवार को भाजपा के केंद्रीय नेताओं पर भी निधाना साधते हुए कहा कि वह राज्यों में कांग्रेस सरकारें गिराने का काम कर रहे हैं। इससे पहले महाराष्ट्र में बहुमत नहीं था, इसके बाजवूद सरकार बनाने का प्रयास किया।

इसी तरह कांग्रेस की बहुमत वाले अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनने दी और अपनी पार्टी की सरकार बना ली। उन्होंने कहा कि इसी तरह मध्यप्रदेश में कांगेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का दलबदल करवाकर सरकार गिरा दी। भाजपा जाति और धर्म की राजनीति करके लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा,‘ विधायकों को अपनी निष्ठा बदलने के लिए 10 से 15 करोड़ रुपये तक की पेशकश की जा रही है।

क्या है मामला

गौरतलब हैं कि एसओजी ने इस बारे में दो मोबाइल नंबरों की निगरानी से सामने आये तथ्यों के आधार पर राज्य में विधायकों की खरीद फरोख्त और निर्वाचित सरकार को अस्थिर करने के आरोपों में शुक्रवार को एक मामला दर्ज किया। सओजी अधिकारियों के अनुसार इन नंबरों पर हुई बातचीत से ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य सरकार को गिराने के लिए सत्तारूढ़ पार्टी के विधायकों को प्रलोभन दिया जा रहा है। राज्य विधानसभा में कुल 200 विधायकों में से कांग्रेस के पास 107 विधायक और भाजपा के पास 72 विधायक हैं। राज्य के 13 में से 12 निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी कांग्रेस को है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts