सुभाष बराला और बबीता फोगाट को भाजपा सरकार ने फिर किया सैट

BJP government again set up Subhash Barala and Babita Phogat

 बराला को हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो और बबीता फोगाट को हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरमैनी (BJP Government)

  •  पांच अन्य विधायकों को मिली चेयरमैनी, कई पार्टी नेताओं को भी मलाईदार पद

चण्डीगढ़ (अनिल कक्कड़)। हाल ही में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी से उतरे (BJP Government) सुभाष बराला और खेल डायरैक्टर का पद छोड़ कर पार्टी की सेवा का नारा देने वाली खिलाड़ी और भाजपा की फायरब्रांड नेता बबीता फोगाट को सरकार ने फिर से बड़े पदों पर सैट कर दिया है। सरकार ने तुरन्त प्रभाव से विभिन्न बोर्डों व निगमों में 14 नए चेयरमैनों की एवं एक वाईस-चेयरमैन की नियुक्ति की है। नव-नियुक्त चेयरमैनों में पूर्व विधायक सुभाष बराला को हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो, होडल के विधायक जगदीश नैय्यर को हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम, बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद को हरियाणा कृषि उद्योग निगम, बरवाला के विधायक जोगी राम सिहाग को आवास बोर्ड, हरियाणा, शाहबाद के विधायक रामकरण को शुगरफैड एवं नरवाना के विधायक राम निवास को हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया है।

फोगाट सहित अन्य भाजपा नेताओं को मिले ये पद

इनके अतिरिक्त पूर्व ओलंम्पियन व चरखी दादरी जिला की बबीता फोगाट को हरियाणा महिला विकास निगम, कैथल जिला के कैलाश भगत को हैफेड, करनाल जिला की निर्मल बैरागी को हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम, यमुनानगर जिला के राम निवास गर्ग को हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड, रेवाड़ी जिला के अरविन्द यादव को हरको बैंक, भिवानी जिला के मुकेश गौड़ को हरियाणा युवा आयोग तथा सोनीपत जिला के पवन खरखोदा को हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम एवं गुहला के रणधीर सिंह पुत्र ईश्वर सिंह को हरियाणा डेयरी विकास संघ का चेयर मैन नियुक्त किया गया है। साथ ही कुरूक्षेत्र जिला के धूमन सिंह किरमच को सरस्वती हैरिटेज बोर्ड का वाईस-चेयरमैन नियुक्त किया है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।