Sirsa News: भाजपा को प्रचंड बहुमत, 32 में से 21 वार्डों में खिला ‘कमल’

Sirsa News
Sirsa News: जीत के बाद विक्ट्री बनाते भाजपा के नवनिर्वाचित चेयरमैन शांति स्वरूप व भाजपा के वरिष्ठ नेता गोबिंद कांडा।

वार्ड 1 से आरती देवी सबसे कम अंतर से तो वार्ड 20 से संजीव रातुसरिया ने की सबसे बड़ी जीत दर्ज | Sirsa News

  • भाजपा और कांडा बंधुओं ने मिलकर रचा इतिहास, अपनों ने डूबोई कांग्रेस प्रत्याशियों की नैय्या

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। Haryana Nikay Chunav Result 2025: नगर परिषद चुनाव में शहरी मतदाताओं ने भाजपा में आस्था जताई। शहर के 32 वार्डों में से 21 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी पार्षद बनें वहीं 9 में विधायक गोकुल सेतिया समर्थक विजयी रहे। दो वार्डों में आजाद प्रत्याशी सब पर भारी रहे और विजेता बने। इस चुनाव में शहर के वार्ड एक से आरती देवी की सबसे छोटी जीत रही, वे मात्र 34 वोटों के अंतर से जीती वहीं सबसे बड़ी जीत वार्ड 20 से संजीव रातुसरिया की रही, वे 1258 वोटों से विजयी हुए। नगर परिषद चुनाव में भाजपा और हलोपा की जोड़ी एक और एक ग्यारह साबित हुई वहीं कांग्रेस प्रत्याशियों की नैय्या को डूबोने में अपनों ने ही अहम भूमिका निभाई। चुनाव में विधायक गोकुल सेतिया के अलावा किसी भी कांग्रेसी नेता ने रूचि नहीं दिखाई। Sirsa News

वार्ड नंबर एक से आरती देवी ने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रियंका बुमरा को 34 मतों से हरा दिया, आरती देवी को 880 व प्रियंका बुमरा को 846 वोट मिले। वार्ड नंबर दो से चंचल रानी ने निकटतम प्रतिद्वंदी उषा देवी को 100 मतों से हरा दिया, चंचल रानी को 750 व उषा देवी को 650 वोट मिले। वार्ड नंबर तीन से रमेश मेहता ने चुनाव में 495 मतों से जीत दर्ज की है, उन्हें 1695 मत मिले हैं, जबकि इस वार्ड में राकेश जोशी 1200 मत लेकर दूसरे स्थान पर रहे। वार्ड नंबर चार से सनप्रीत सिंह ने 1595 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की है, निकटतम प्रतिद्वंदी आकाश अरोड़ा को 780 मतों से हराया है। इस वार्ड में आकाश अरोड़ा को 815 मत मिले। वार्ड नंबर पांच में जसपाल सिंह ने 1229 मत प्राप्त कर जसप्रीत सोढी को 309 मतों से हरा दिया। जसप्रीत सोढी को 920 मत प्राप्त हुए।

इसी प्रकार वार्ड नंबर छह में गोपी राम 175 मतों से विजयी हुए हैं, उन्हें 1178 मत प्राप्त तथा रामेश्वर दास को 1003 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड नंबर सात में 1258 मत प्राप्त कर सुमन देवी विजयी हुई है। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी मनोज को 183 मतों से हरा दिया, मनोज को 1075 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर आठ में 1068 मत प्राप्त कर संगीता रानी ने 288 मतों से जीत दर्ज की है, निकटतम प्रतिद्वंदी सरोज रानी को 780 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 9 में अनीता रानी ने 666 मतों से जीत हासिल की है, यहां अनीता रानी को 1666 तथा अंजु को 1000 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 10 में संजय कुमार ने 1566 मत हासिल कर 428 मतों से जीत दर्ज की है, निकटतम प्रतिद्वंदी नारायण सिंह को 1138 मत मिले। Sirsa News

वार्ड नंबर 11 में राजन शर्मा ने 1632 मत प्राप्त कर सुभाष चंद को 498 मतों से हराया। यहां सुभाष चंद को 1134 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 12 में 192 वोट से दीपक बंसल ने जीत दर्ज की है, दीपक बंसल को 1165 तथा ममता को 973 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 13 में 1440 मत प्राप्त कर मनीष कुमार ने 802 मतों के साथ पार्षद बने हैं, यहां अनिल कुमार दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें 638 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 14 से अंग्रेज सिंह बठला ने 817 वोटों से जीत दर्ज की है, उन्हें 1297 मत प्राप्त हुए तथा नरेश कुमार को 480 मत प्राप्त हुए।

इसी प्रकार वार्ड नंबर 15 में 109 वोटों से हेमकांत शर्मा ने विकास कुमार को हराया, हेमकांत शर्मा को 1157 तथा विकास कुमार को 1048 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 16 में रणधीर कुमार ने 57 मतों से सुमित कुमार को हराया है, रणधीर कुमार को 1143 तथा सुमित कुमार को 1086 वोट मिले। वार्ड नंबर 17 में मोनिका 790 मतों से विजयी रही है, मोनिका को 1766 तथा सुनीता को 976 मत मिले। वार्ड नंबर 18 में राजेंद्र कुमार सरदाना ने 296 मतों से जीत दर्ज की है, उन्हें 1216 तथा अजय को 920 मत मिले। वार्ड नंबर 19 में 1648 मत प्राप्त कर रूबी पार्षद बनी है, यहां लक्ष्मी रानी को 1322 मत मिले हैं यहां हार-जीत का अंतर 326 मतों का रहा है। वार्ड नंबर 20 में 1258 मतों से संजीव कुमार रातुसरिया ने जीत दर्ज की है, उन्हें 1918 मत मिले हैं, निकटतम प्रतिद्वंदी अमित कुमार को 660 मत मिले हैं। वार्ड नंबर 21 में 1366 मत प्राप्त कर चंद्रिका ने निकटतम प्रतिद्वंदी नीतू को 251 मतों से हराया है, नीतू को 1115 मत मिले हैं।

उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 22 में सरोज ने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्मलजीत कौर को 97 मतों से हराया है, सरोज को 1124 तथा निर्मलजीत कौर को 1027 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 23 में 1020 मत प्राप्त कर कुसुम ने 594 मतों से दीपिका रानी को हराया। दीपिका रानी को 426 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 24 में विक्रम को 1189 मत तथा कौशल्या देवी को 1061 मत प्राप्त हुए, यहां 128 मतों से विक्रम ने जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 25 में 1910 मत प्राप्त कर पूजा रानी ने 593 मतों से शालू सैनी को हराया, शालू सैनी को 1317 वोट प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 26 से राजेंद्र कुमार ने 246 मतों से जीत दर्ज करवाई है, उन्हें 1249 तथा निकटतम प्रतिद्वंदी को जसबीर सिंह को 1003 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड नंबर 27 में मनमोहन ने 413 वोटों से जीत दर्ज की है, उन्हें 1830 तथा संयम को 1417 मत मिले हैं।

वार्ड नंबर 28 में जोगिंद्र सिंह ने 714 मतों से विजय सिंह को हराया, यहां जोगिंद्र सिंह को 1464 तथा विजय सिंह को 750 मत मिले हैं। वार्ड नंबर 29 में 1152 मत प्राप्त कर राखी रानी ने 133 मतों से शालु डाबला को हराया, शालु डाबला को 1019 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 30 में बलविंद्र सिंह ने 1396 मत प्राप्त कर 382 मतों से इंद्र सिंह को हराया, इंद्र सिंह को 1014 वोट प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 31 में 494 मतों से अन्नु ने रेणू बाला को हराया, अन्नु को 1443 तथा रेणू बाला 949 मत प्राप्त हुए। वार्ड नंबर 32 में 1358 मत प्राप्त कर आशा ने 727 मतों से श्याम सुंदर को हराया, श्याम सुंदर को 631 मत प्राप्त हुए। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– Haryana Nikay Chunav Result 2025: होली से पहले धर्मनगरी में खिला कमल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here