हमसे जुड़े

Follow us

25.3 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ भाजपा जिलाध्य...

    भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद विज ने लगवाए वाटर कूलर

    BJP District President Pramod Vij installed water cooler
    •  माटा चौक और चाँदनी बाग चौक पर किया शुभारम्भ

    पानीपत (सन्नी कथूरिया/सच कहूँ)। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद विज ने शहर में माटा चौक और चाँदनी बाग सनातन धर्म शिव मंदिर के बाहर लोगों की सुविधा के लिए वाटर कूलर लगवाए। करनाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद संजय भाटिया की धर्मपत्नी अंजू भाटिया और जिलाध्यक्ष प्रमोद विज की धर्मपत्नी नीरू विज ने रिबन काटकर इनका शुभारम्भ किया। स्थानीय लोगों ने विज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राहगीरों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था करना पुण्य का कार्य है। पूर्व विधायक स्व. फतेहचंद विज ने भी जनता के बीच रहकर लम्बे समय तक जनहित के कार्य किए।

    उनके कार्यों से उन्हें आज भी याद किया जाता है। इस अवसर पर शहरी उत्तर मंडल अध्यक्ष राममोहन शर्मा, शहरी दक्षिण मंडल अध्यक्ष महेश नारंग, रामकुमार सैनी, पार्षद रविंद्र भाटिया, कोमल सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।