हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home राज्य पंजाब भाजपा जिला मह...

    भाजपा जिला महिला मोर्चा ने काले बिल्ले लगा कर किया रोष प्रदर्शन

    BJP District Mahila Morcha

    जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मोना जायसवाल के दिशा-निर्देशों पर महिला मोर्चा ने रोष स्वरूप धरने पर बैठे हैं। जिला महिला अध्यक्ष मीनू शर्मा ने गुरुवार को कहा कि राज्य मे कैप्टन सरकार नशे की रोकथाम के दावे तो कर रही है लेकिन इसके बावजूद माझा क्षेत्र में गत सप्ताह जहरीली शराब से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।

    उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान पंजाब में शराब की खूब बिक्री होती रही है और कांग्रेसी नेताओं ने शराब माफिया के साथ मिल कर करोड़ों रुपये तो कमाए लेकिन नशे की दलदल से बर्बाद हो रहे परिवारों की सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि राज्य में रोजगार के साधन न होने के कारण युवा पीढ़ी विदेशों की तरफ जा रही है। आर्थिक स्थिति मजबूत न होने वाले परिवारों के बच्चे मजबूरीवश नशे की गिरफ्त में धंसते जा रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध करायें।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।