हमसे जुड़े

Follow us

14.8 C
Chandigarh
Monday, March 16, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बिप्लब देब ने...

    बिप्लब देब ने कोरोना की जांच कराई, एहतियात के तौर पर खुद को किया आइसोलेट

    Biplab Kumar Deb

    अगरतला। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कोरोना वायरस की जांच कराई है और स्वयं को ऐहतियातन आइसोलेशन में कर लिया है। देव की कोरोना जांच की हालांकि अभी रिपोर्ट नहीं आई है। मुख्यमंत्री ने परिवार के दो सदस्यों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अपनी जांच कराई है और रिपोर्ट नहीं आने के बावजूद ऐहतियात के तौर पर स्वयं को आइसोलेट किया है। देब ने खुद ट्विटर पर यह जानकारी देते हुए कहा कि वह अपने घर में आइसोलेशन में हैं और कोरोना से बचाव के सभी उपाय कर रहे हैं। उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों की तेजी से स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना भी की है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कर्नाटक के मुख्यमंत्री समेत भाजपा के कई बड़े नेता संक्रमण की चपेट में और अस्पताल में भर्ती हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।