हमसे जुड़े

Follow us

25.3 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home राज्य पंजाब ‘तीन तलाक महि...

    ‘तीन तलाक महिलाओं का सबसे बड़ा अपमान’

    • केंद्रीय मंत्री ने पठानकोट में किया संबोधित

    PathanKot, SachKahoon News:  केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति ने कहा कि हमारे देश में जहां महिलाओं को पूरा सम्मान दिया जाता है वहीं देश में समाज का एक वर्ग फोन पर ही तीन बार तलाक-तलाक-तलाक बोल कर महिला को तलाक दे देता है। यह महिलाओं का सबसे बड़ा अपमान है। निरंजन ज्योति भाजपा के महिला मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि भाजपा में महिलाओं को पूरा सम्मान दिया जाता है। केंद्र सरकार महिला उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही है। सम्मेलन में पंजाबभर से महिला कार्यकर्ता पहुंची हैं।

    भाजपा राज में होगा उत्थान
    महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि देश में महिलाओं की संख्या 50 फीसद है। इसके बावजूद महिलाएं पीछे हैैं। कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार महिला उत्थान के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता व महिला सशक्तीकरण पर अटल व मोदी की सरकार के अलावा किसी भी सरकार ने कोई भी काम नहीं किया है। महिलाओं व बेटियों के संरक्षण व सम्मान के लिए मोदी सरकार दर्जनों योजनाएं चला रही है। यदि महिलाओं के आंसू पोंछने का काम किसी ने किया है तो वह प्रधानमंत्री मोदी है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here