हमसे जुड़े

Follow us

22.8 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें मुस्लिम देशों...

    मुस्लिम देशों पर यात्रा प्रतिबंध संबंधी ट्रम्प के फैसले को वापस लेंगे बाइडेन

    Joe Biden

    वाशिंगटन। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से कई मुस्लिम देशों पर लागू यात्रा प्रतिबंध को हटाये जाने की योजना बनायी है। अल जजीरा ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक व्हाइट हाउस के भावी चीफ ऑफ स्टॉफ रोन क्लायन ने एक बयान में कहा है कि नया अमेरिकी प्रशासन अपने प्रारंभिक 10 दिनों के भीतर श्रभ् ट्रम्प की ओर से लागू नीतियों को रद्द करेगा। इनमें कोविड-19 रोकथाम के प्रयास, पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते का पुन: क्रियान्वयन तथा नागरिकता हासिल करने के लिए आव्रजन कानून की अनुमति दिये जाने संबंधी नीतियां शामिल है।