हमसे जुड़े

Follow us

21.4 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान मेघवाल को गुर...

    मेघवाल को गुरुग्राम के वेदांता अस्पताल में कराया भर्ती

    Bhanwarlal Meghwal

    जयपुर। राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल को जयपुर से गुरुग्राम के वेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मास्टर मेघवाल को आज सुबह एयर एंबुलेंस से वेदांता अस्पताल ले जाया गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मेघवाल के परिजनों से बात की और इलाज के लिए मेघवाल को वेदांता अस्पताल ले जाने तक मामले में निगरानी रखी। उन्होंने फोन कर वेदांता अस्पताल से भी बात की।

    उल्लेखनीय है कि मेघवाल की बुधवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मानसरोवर स्थित साकेत अस्पताल में भर्ती कराया जहां उन्हें एसएमएस अस्पताल भेज दिया गया था। मेघवाल को ब्रेन हेमरेज और पैरालाइसिस होने पर न्यूरो सर्जरी के आईसीयू में भर्ती किया गया था जहां उनकी तबीयत स्थिर बनी हुई थी। उनके इलाज के लिए मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ सी एल नवल की अध्यक्षता में मेडिकल बोर्ड गठन किया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।