9 महीने के बच्चों के लिए बेहतरीन खिलौने

Best-Toys

लेख के इस भाग में हमने कुछ बेहतरीन खिलौनों के बारे में बताया है। अगर आपको इनमें से कोई भी खिलौना पसंद आता है, तो आप नीचे दिए गए बाय नाउ बटन पर क्लिक करके उसे खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं 9 महीने के बच्चों के लिए भारत में उपलब्ध सबसे अच्छे खिलौने कौन से हैं।

फिशर-प्राइस ब्रिलिएंट बेसिक्स रॉक-ए-स्टैक

बच्चों के इस खिलौने में एक बैलेंसिंग रॉड और कई रिंग्स आती हैं। सभी रिंग्स अलग-अलग रंगों की हैं, जिन्हें एक-एक करके बैलेंसिंग रॉड में डालना होता है। बच्चे के लिए इससे खेलना बहुत आसान है और माता-पिता की अनुपस्थिति में भी वह इस खिलौने से खेल सकते हैं।

Toys

खूबियां :

  •  काफी रंग-बिरंगा खिलौना है, जिस वजह से बच्चों को यह काफी आकर्षक लगता है।
  •  बैलेंसिंग रॉड में रिंग डालने से बच्चों के हाथों और आंखों का कॉर्डिनेशन अच्छा बन सकता है।
  •  खिलौने के ब्राइट कलर बच्चों में रंग समझने की क्षमता को बेहतर बना सकते हैं।
  •  बच्चों में विभिन्न रंग के साथ ही आकार समझने का कौशल बढ़ सकता है।
  •  हैंड मूवमेंट से बच्चों के हाथों की मांसपेशियां मजबूत हो सकती हैं।
  •  फिशर-प्राइस ब्रिलिएंट बेसिक्स रॉक-ए-स्टैक से 6 महीने से 2 साल तक के बच्चे खेल सकते हैं।
  •  जब बच्चों के दांत आ रहे होते हैं, तो इन रिंग्स का उपयोग टीथर की तरह किया जा सकता है।

गिगल्स लिंकिंग टर्टल

गिगल्स लिंकिंग टर्टल

सबसे अच्छे खिलौने की लिस्ट में गिगल्स लिंकिंग टर्टल अगला नाम है। खिलौने के इस सेट में एक बड़ा कछुआ और दो छोटे कछुए हैं या फिर यह कह सकते हैं कि एक मम्मी कछुआ और दो कछुए उनके बच्चे हैं। इसमें मम्मी कछुए के मुंह में एक रस्सी लगी है, जिसकी मदद से उसे खींचा जा सकता है और उसके पीछे दोनों बच्चे अटैच हैं।

खूबियां :

यह मल्टीकलर खिलौना है, जो बच्चों को काफी पसंद आ सकता है।
खिलौने में नुकीले कोने नहीं हैं, इसलिए यह छोटे बच्चों के लिए सुरक्षित है।
इस खिलौने को बच्चे के वॉकर से बांधा जा सकता है। ऐसा करने पर बच्चे कछुए के साथ खेलने और अपने पीछे उन्हें रखने के लिए अधिक से अधिक चलने की कोशिश करते हैं।
बच्चे के अनुसार लाइट वेट है।
चलते समय कछुए के पैर भी हिलते हैं।
विभिन्न रंग और आकार को समझने में मदद कर सकता है।

स्पैंकिंग फ्लैश ड्रम

स्पैंकिंग फ्लैश ड्रम

स्पैंकिंग फ्लैश ड्रम बच्चों के लिए बेहतरीन खिलौना साबित हो सकता है। इस ड्रम के साथ स्टिक भी आती है, जिससे बच्चा ड्रम आसानी से बजा सकता है। इसे बर्थडे गिफ्ट के रूप में भी बच्चों को दिया जा सकता है।

खूबियां :

  •  ड्रम को बजाने पर इसमें से आवाज के साथ म्यूजिक भी निकलता है।
  •  इसका रंग बहुत आकर्षक है।
  •  बच्चों के अनुसार इसका वजन हल्का है।
  •  ड्रम की आवाज बच्चों में ध्यानपूर्वक सुनने की क्षमता का विकास कर सकती है।
  •  विभिन्न आवाजें और आकर्षक लाइट बच्चे की जिज्ञासा को बढ़ाती हैं।
  •  हाथों और आंखों का तालमेल बेहतर करने में मदद कर सकता है।
  •  मस्तिष्क के विकास में सहायक बताया गया है।
  •  बच्चों में धैर्य, सोचने और प्रतिक्रिया देने की क्षमता को बढ़ा सकता है।
  •  इस खिलौने की आवाज को कंट्रोल किया जा सकता है।
  •  यह एक 3-इन-1 गेम है, जिसे तीन विभिन्न तरीकों से खेला जा सकता है। एक तरीका खिलौने को आपस में जोड़कर शृंखला बनाना है। दूसरा खेल इसमें अलग-अलग आकार बनाने का है। तीसरा तरीका रंगीन अंडों से उनमें रखे हुए चूजे के साथ खेलना है।

गिगल्स लिंक, स्टैक एन नेस्ट टॉय सेट

गिगल्स लिंक, स्टैक एन नेस्ट टॉय सेट

यह एक 3-इन-1 गेम है, जिसे तीन विभिन्न तरीकों से खेला जा सकता है। एक तरीका खिलौने को आपस में जोड़कर शृंखला बनाना है। दूसरा खेल इसमें अलग-अलग आकार बनाने का है। तीसरा तरीका रंगीन अंडों से उनमें रखे हुए चूजे के साथ खेलना है।

खूबियां :

  •  इसके रंग बहुत आकर्षक हैं।
  •  एक खिलौना खरीदने पर बच्चे तीन गेम खेल सकते हैं।
  •  यह लाइट वेट खिलौना है।
  •  बच्चे शेप अरेंज करना सीखते हैं।
  •  एक ही खिलौने में कई आकृतियां हैं, जिसकी मदद से बच्चों का आकार संबंधी ज्ञान बढ़ सकता है।
  •  छोटे और बड़े आकार के कप को मिलाकर खेला जाने वाला यह खेल बच्चों के मस्तिष्क विकास में मदद कर सकता है।
  •  रंगों के बारे में सीखने और मैचिंग स्किल बढ़ाने में मदद कर सकता है

लवलैप इंटरैक्टिव म्यूजिक फोन

लवलैप इंटरैक्टिव म्यूजिक फोन

बड़ों का फोन देखकर अक्सर बच्चे मोबाइल की जिद करने लगते हैं। ऐसे में आप उनके हाथों में लवलैप का यह म्यूजिकल फोन दे सकते हैं। इस फोन में चार बटन दिए हैं, जिन्हें दबाने पर अलग-अलग आवाजें निकलती हैं। इससे म्यूजिक के साथ जानवरों की आवाज भी आती है।

खूबियां :

  •  बच्चे की पकड़ के लिए अच्छी ग्रिप है। बैटरी से चलता है।
  •  खिलौने के वॉल्यूम को कंट्रोल किया जा सकता है।
  •  बच्चे की सुनने और समझने की शक्ति को बढ़ा सकता है।
  •  टच सेंस और मोटर स्किल को बढ़ा सकता है।
    आसानी से साफ किया जा सकता है।

गूयो डांसिंग फ्रॉग

गूयो डांसिंग फ्रॉग

हरे रंग में आने वाला गूयो का यह डांसिंग फ्रॉग भी एक आकर्षक खिलौना है। इसका स्विच आॅन करने पर खिलौने से म्यूजिक निकलता है और मेंढक आगे बढ़ते हुए डांस करने लगता है। म्यूजिक के साथ इसमें विभिन्न रंगों की फ्लेशिंग लाइट भी है, जो बच्चों का मन मोह सकती है।

खूबियां :

  •  इसमें कोई नुकीला किनारा नहीं है।
  •  यह वजन में हल्का है।
  •  बच्चों के मोटर स्किल्स को विकसित करने में मदद कर सकता है।
  •  हाथों और आंखों का कॉर्डिनेशन बनाने में सहायक हो सकता है।
  •  डांसिंग फ्रॉग बच्चों को चलने के लिए प्रेरित कर सकता है।
  •  बच्चों के देखने, छूने और सुनने की समझ को विकसित कर सकता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।