हमसे जुड़े

Follow us

29.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बिहार के पिछड...

    बिहार के पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री विनोद सिंह का निधन

    Vinod Singh

    पटना/कटिहार। बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री विनोद कुमार सिंह का हरियाणा में गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में आज सुबह निधन हो गया। वह 47 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि इस वर्ष जून-जुलाई में कोरोना संक्रमित हुए मंत्री सिंह कुछ दिनों के इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौट गए थे। लेकिन पुन: बीमार पड़ने पर उन्हें पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनका ब्रेन हेमरेज हो गया।

    इसके बाद उन्हें गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान आज सुबह उनका निधन हो गया। सिंह ने वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर कटिहार जिले के प्राणपुर से जीत दर्ज की थी । उनकी लगातार खराब रही तबियत को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में सिंह की पत्नी निशा सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।