हमसे जुड़े

Follow us

12.7 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान दिनदहाड़े दुका...

    दिनदहाड़े दुकान पर आकर चाकू से किया वार

    Attack, Mechanic, Knife, Injured, Shop, Police, Rajasthan

    जंक्शन में चूना फाटक पर हुई वारदात

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जंक्शन के चूना फाटक पर दिनदहाड़े एक जना मोटर साइकिल रिपेयरिंग की दुकान पर आया तथा मिस्त्री की गर्दन पर चाकू से वार कर फरार हो गया। चाकू लगने से घायल मिस्त्री को टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। इस संबंध में जंक्शन थाने में जानलेवा हमला करने के आरोप की धारा में मामला दर्ज हुआ है।

    राजकीय जिला चिकित्सालय में उपचाराधीन मोहनलाल (28) पुत्र अत्तरसिंह शाक्य निवासी वार्ड चार, चक ज्वालासिंहवाला ने जंक्शन पुलिस को दिए पर्चा बयान में बताया कि वह मोटर साइकिल रिपेयरिंग का कार्य करता है। उसकी चूना फाटक पर दुकान है। गांव के ही रामप्रताप शाक्य के साथ उनके पारिवारिक संबंध हैं। रामप्रताप की लड़की श्रीगंगानगर में सोनेलाल उर्फ सोनू को ब्याही हुई है। करीब चार वर्ष पहले रामप्रताप ने उसे अपने घर किसी काम से बुलाया। जब वह घर गया तो सोनेलाल उर्फ सोनू भी मौजूद था। जब वह चाय पीने लगा तो सोनेलाल उर्फ सोनू ने उसे पीछे से आकर पकड़ लिया तथा मारपीट शुरू कर दी।

    शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे जब वह चूना फाटक स्थित अपनी दुकान पर मोटर साइकिल मरम्मत का कार्य कर रहा था कि तभी सोनेलाल उर्फ सोनू वहां आया तथा सोनेलाल ने एक हाथ से उसकी गर्दन पकड़ ली तथा दूसरे हाथ से जेब में रखा चाकू निकालकर उसकी गर्दन पर वार कर दिया। उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने घायल के पर्चा बयान पर सोनेलाल उर्फ सोनू के खिलाफ भादंसं की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया है। जांच उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार कर रहे हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।