विधानसभा चुनाव: गुजरात-हिमाचल में BJP बना सकती है सरकार

BJP, Tripura, Historic, Victory, State, Assembly

नई दिल्ली: गुजरात और हिमाचल प्रदेश के असेंबली इलेक्शन में बीजेपी को बहुमत मिलने का अनुमान है। ओपिनियन पोल के मुताबिक गुजरात में जहां बीजेपी सत्ता बरकरार रख सकती है, तो हिमाचल में कांग्रेस से सत्ता छीन सकती है।

इंडिया टुडे ग्रुप के ओपिनियन पोल के मुताबिक, गुजरात विधानसभा में बीजेपी को सर्वे में 115-125 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, कांग्रेस को 57-65 सीटें मिल सकती हैं। हिमाचल में बीजेपी को 43 से 47 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 21 से 25 सीटें मिलने की बात कही जा रही है।

गुजरात में सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा

  • महंगाई – 31%
  • रोजगार – 24%
  • विकास – 16%
  • अन्य – 29%

सर्वे में बताया गया है कि यदि हार्दिक पटेल कांग्रेस का साथ देते हैं, तो उसकी सीटों का आंकड़ा 62-71 के आसपास हो सकता है। सर्वे 25 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच कराया गया। सर्वे में कुल 18,243 लोगों को शामिल किया गया। सर्वे में 58 फीसदी ने बुलेट ट्रेन का समर्थन किया, जबकि 35 फीसदी इसके खिलाफ हैं।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।