हमसे जुड़े

Follow us

26.9 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान जमीन विवाद की...

    जमीन विवाद की रंजिश में जीप से टक्कर मारकर हत्या का प्रयास

    Crime

    चार जनों के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में मामला दर्ज

    गोलूवाला (सच कहूँ न्यूज)। जमीन को लेकर चल रहे विवाद की रंजिश में जीप से टक्कर मारकर बुजुर्ग की हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। गनिमत रही कि जीप की टक्कर लगने से बुजुर्ग के मामूली चोटें लगी। इस सम्बन्ध में जिले के गोलूवाला थाने में चार जनों के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार बृजलाल (62) पुत्र भागीरथ जाट निवासी चक 2 टीकेडब्ल्यू पीएस गोलूवाला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसने 2015 में विनोद कुमार, नरेश कुमार पुत्र इन्द्राज जाट निवासी चक 2 टीकेडब्ल्यू से चक 2 टीकेडब्लयू में कृषि भूमि बैय का इकरारनामा लिखवाया था।

    लेकिन दोनों भाइयों ने तय दिनांक को उसके पक्ष में हुए इकरारनामा के मुताबिक रजिस्ट्री नहीं करवाई। उक्त जमीन पर लोन होने के कारण वे टालमटोल करने लगे। गुरुवार को वह मंडी गोलूवाला में आया था तब उसके फोन पर दोपहर बाद करीब 3.30 बजे कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह नरेश कुमार के मामा का लड़का रामप्रताप बोल रहा है। अगर उसने नरेश वगैरा के खिलाफ करवाए गए मुकदमे में राजीनामा नहीं किया तो वे उसे जान से मार देंगे। इसके बाद वह मंडी गोलूवाला से अपने गांव चक 2 टीकेडब्ल्यू में पहुंचा। जब वह हंसराज गोदारा के घर के आगे चौकी के पास खड़ा था तभी रामप्रताप व रामनिवास पुत्र कृष्णलाल जाट निवासी गोलूवाला निवादान अपनी जीप लेकर आए और सामने से जान से मारने की नियत से टक्कर मार दी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।