हमसे जुड़े

Follow us

11.9 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश खबरें जरा हटक...

    खबरें जरा हटकें: भारत का एक ऐसा गांव जो रातों रात बन गया करोड़पति

    Richest Village in India - Sach Kahoon

    गांव के सभी लोग रातों-रात करोड़पति हो गए

    नई दिल्ली (सच कहूँ डेस्क)। भारत में अधिकतर गांवों की स्थिति मुश्किलों भरी होती है। गांव में रहने वाले लोगों को शहर की सारी सुख-सुविधाएं नहीं मिल पाती। आपको जानकार हैरानी होगी कि हमारे देश में ऐसा गांव है जहां आपको ढूंढने से भी कोई गरीब व्यक्ति नहीं मिलेगा। चौकिए मत यह हकिकत है कि इस गांव में रहने वाले हर व्यक्ति करोड़पति है। यह गांव देश के नार्थ ईस्ट राज्य अरूणाचल प्रदेश में स्थित है। इस गांव के लोग रातों-रात करोड़पति हो गए थे। ये एशिया महाद्वीप का सबसे अमीर गांव माना जाता है।

    आईये, जानते है कैसे इस गांव की लगी चांदी

    अक्सर गांव में रहने वाले लोगों को गरीब और किसान ही समझा जाता है। गांव में रहने वाले ज्यादातर लोग चंद पैसों के लिए काफी मेहनत करते हैं। लेकिन ये गांव थोड़ा अलग है। अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में स्थित इस गांव का नाम बोमजा है। बोमजा गांव के लोग पहले देश के आम गांव वालों की तरह ही जीवन जीते थे, लेकिन इस गांव को अब सरकार ने मालामाल कर दिया है। सरकार ने इस गांव के किसानों की जमीन को खरीद ली थी।

    फिलहाल गांव में मात्र 31 परिवार रहते हैं

    • सरकार ने गांव वालों को 40 करोड़ 80 लाख 38 हजार 400 रुपये मुआवजे के तौर पर दिया था।
    • जिससे रातों-रात इस गांव का हर शख्स करोड़पति बन गया।
    • फिलहाल गांव में मात्र 31 परिवार रहते हैं।
    • ऐसे में सरकार की ओर से मिले मुआवजे के रुपयों ने गांव के लोगों को करोड़पति का दर्जा दे दिया।
    • सरकार ने गांव के 31 परिवारों में से 29 परिवारों को 1,09,03,813.37 रुपये मुआवजा दिया।
    • जबकि बाकी 2 परिवार में से एक परिवार को 2,44,97,886.79 रुपये दिये तथा दूसरे परिवार वाले को 6,73,29,925.48 रुपये मुआवजे के रूप में दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।