नोटबंदी व जीएसटी से देश को हुआ नुक्सान: अशोक गहलोत

Ashok Gehlot

 आचार संहिता हटने के बाद किसानों का कर्ज करेंगे माफ

कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में हुई चुनावी सभा में पहुंचे मुख्यमंत्री

हनुमानगढ़/रायसिंहनगर/घड़साना (सच कहूँ न्यूज)।
मुख्यमंत्री गहलोत का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर्जमाफी नहीं करने का झूठा आरोप लगाते हैं। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।(ashok-gehlot-4) जबकि कांग्रेस सरकार ने किसानों का 18 हजार करोड़ रुपए का कर्जमाफ किया है। उन्होंने घोषणा की कि लोकसभा चुनाव आचार संहिता हटने के बाद किसानों का सभी राष्ट्रीयकृत बैंक व प्राइवेट बैंक से किसानों का दो लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया जाएगा। टाउन में नेताजी सुभाषचंद्र बोस चौक के नजदीक कांग्रेस प्रत्याशी भरतराम मेघवाल के समर्थन में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज के समय लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। सेना का राजनीतिकरण होने लगा है। भाजपा हिन्दू और मंदिर के नाम पर राजनीति कर रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आरएसएस की सारी रणनीति तय कर रही है। प्रधानमंत्री से लेकर पार्षद तक के नाम आरएसएस तय कर रही है। आरएसएस यूं छिपकर नहीं खुलकर राजनीति करे।

वह भाजपा के साथ मर्ज होकर जनता की अदालत में पेश हो। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि हर तरह की राजनीतिक विचारधारा से जुड़े लोगों को अपनी बात कहने का अधिकार है। जनता खुद फैसला करना जानती है।  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कांग्रेस सरकार आने के बाद नोटबंदी व जीएसटी व अन्य घोटालों की जांच करवाई जाएगी क्योंकि नोटबंदी जीएसटी जैसे निर्णय लेने के कारण देश को नुकसान देना पड़ा है। इस नुकसान की पूर्ति कांगेस करेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज रायसिंहनगर में कांग्रेस प्रत्याशी भारतराम मेघवाल के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।

हेलीकॉप्टर से करीब 1 बजे रायसिंहनगर पहुंचे यहां पुरानी सब्जी मंडी चौक सभा को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा की कांग्रेस की सरकार आने पर रोजगार देंगे साथ में विकास कार्य भी करवाएंगे व कहा आज लोकतंत्र खतरे में हैं क्योंकि केंद्र में भाजपा की सरकार है। अब से पहले लोकतंत्र कभी खतरे में नहीं था उन्होंने कहा गत चुनावों में जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया था, लेकिन भाजपा ने जनता की भावना के साथ खिलवाड़ किया। उन्होंने कहा हमने जो वादे किए उन्हें पूरा किया। कर्जमाफी का वादा किया था व प्रदेश में सरकार बनते ही यह वायदा भी पूरा कर दिया इससे भाजपा में बौखलाहट बढी है।
उन्होंने लगभग आधे घंटे तक सभा को संबोधित किया। मंच पर कांग्रेस प्रत्याशी भरतराम मेघवाल के अलावा पूर्व विधायक सोना देवी बावरी, सोहन नायक, दौलतराज व रामदेवी बावरी व कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीकानेर लोकसभा प्रत्याशी मदन गोपाल मेघवाल के पक्ष में शहीद भगत सिंह स्टेडियम में जनसभा को किया संबोधित। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने संबोधित करते हुए कहा की हमारी कांग्रेस की सरकार कहनी और करनी में विश्वास रखती है, कांग्रेस की सरकार ने जो वादे जनता के साथ विधानसभा चुनावो में किये थे उन्हें पूरा करने में लगी हुई है। मंहगाई कम कर देंगे, बेरोजगार भत्ता बढ़ा देगे, जो खाते प्रधानमंत्री ने लोगों के खुलवाए है। उसमें जीतने के बाद हमारी कांग्रेस की सरकार पैसा डालेगी आदि आदि लुभावने वादे सभा में किये।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।