आर्यन खान की बढ़ी मुसीबत, जानें, अगर दोषी पाए जाते है तो कितने वर्ष की हो सकती है सजा?

आर्यन खान 7 अक्टूबर तक हिरासत में भेजे गए हैं

  • जहाज पर नशा: आर्यन खान सात अक्टूबर तक हिरासत में

मुम्बई (एजेंसी)। बॉलीवुड में पिछले कई महीनों से ड्रग्स सेवन के मामले उजागर हो रहे हैं। इसमें बड़े-बड़े स्टार या उनकी सुपुत्र भी पकड़े जा रहे हैं। देश की एजेंसी मुम्बई में लगातार छापेमारी कर रही है। सबसे बड़ा सवाल उठता है कि कम उम्र के लड़के-लड़कियों ड्रग्स सेवन करते हुए पकड़े जा रहे हैं। जिस उम्र में बच्चों की खेलने और पढ़ने की उम्र होती है उस समय ऐसे नशों फंसना चिंताजनक बात है। इस बीच आर्यन खान समेत तीन आरोपी को कोर्ट ने 7 अक्तूबर तक रिमांड पर भेज दिया है।

सूत्रों के अनुसार, इन 7 दिनों में एनसीबी बड़े खुलासा कर सकती है। अगर शाहरूख खान के सुपुत्र इस केस में दोषी पाए जाते हैं तो उनको 6 महीने से लेकर एक वर्ष तक की सजा हो सकती है। इतनी कम सजा पर साशेल मीडिया पर लोगों ने खुब मजाक बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग की ज्यादातर प्रतिक्रिया कानून को सख्त बनाने की है जिससे ऐसा कदम उठाने वाले दस बार सोचे। जी हां! ये बात तो सच है कि हमारी सरकार को सोचना होगा कि कैसे बॉलीवुड को नशे की गिरफ्त से बचा जा सकता है उसके लिए सरकार को ठोस कानून बनाने होंगे। विदेशी ताकत हमारे देश के युवा को नशे की लत डालकर खोखला करना चाहती है।

कल कोर्ट में क्या हुआ?

आर्यन और उसके साथ गिरफ्तार अन्य को मुम्बई फोर्ट की अदालत में पेश किया गया था। खान के वकील सतीश मानशिंदे ने दलील दी कि उनके मुवक्किल को केवल मोबाइल फोन संदेश के आधार पर गिरफ्तार किया गया है जबकि उनके पास न तो क्रूज (जहाज) का टिकट था और न ही उनके पास कोई आपत्तिजनक वस्तु मिली। मादक द्रव्य नियंत्रण ब्यूरो (एनबीसी) ने अदालत से उन्हें 13 अक्टूबर तक रिमांड पर रखने की मांग की थी लेकिन अदालत ने उसे सात अक्टूबर तक ही अपनी हिरासत में रखने की अनुमति दी।

क्या है मामला

गौरतलब है कि एनबीसी के अधिकारियों ने मुम्बई से गोवा जा रहे क्रूज पर छापा मारकर आर्यन, मुनमुन, अरबाज मर्चेन्ट और चार अन्य को रविवार को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि जांच अधिकारी यात्रियों के भेष में शनिवार को ही क्रूज में दाखिल हो गये थे। उनका दावा है कि रविवार को हिरासत में लिये गये संदिग्धों के पास से 13 ग्राम कोकीन, कुछ चरस, 22 एमडीएमए (नशे की दवा) और कुछ अन्य द्रव्य पकड़े गए थे।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।