हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home रंगमंच अरशद वारसी ने...

    अरशद वारसी ने कॉमिक अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया 

    Arshad Warsi

    मुंबई (एजेंसी)। बॉलीवुड में अरशद वारसी का नाम एक ऐसे अभिनेता के तौर पर शुमार किया जाता है जिन्होंने अपने लाजवाब कॉमिक अभिनय से लगभग दो दशक से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया हुआ है। 19 अप्रैल 1968 को मुंबई में जन्में अरशद वारसी बचपन से ही फिल्मों में काम करना चाहते थे। शुरूआती दौर में अरशद ने महेश भट्ट के सहायक के तौर पर काम किया। वर्ष 1993 में प्रदर्शित फिल्म ‘रूप की रानी चोरो का राजा’ में अरशद वारसी ने बतौर नृत्य निर्देशक के तौर पर काम किया।

    अरशद ने बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1996 में अमिताभ बच्च्चन के बैनर एबीसीएल निर्मित फिल्म तेरे मेरे सपने से की। फिल्म टिकट खिड़की पर हिट साबित हुयी। इस फिल्म के बाद अरशद वारसी ने बेताबी, हीरो हिंदुस्तानी, होगी प्यार की जीत, जानी दुश्मन एक अनोखी प्रेम कहानी जैसी कुछ फिल्मों में काम किया लेकिन इनमें से कोई भी फिल्म टिकट खिड़की पर सफल नही रही।

    • 2003 में प्रदर्शित फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ अरशद वारसी के करियर के लिये महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुयी।
    • विदु विनोद चोपड़ा निर्मित इस फिल्म में अरशद वारसी ने सर्किट का किरदार निभाया था।
    • इस फिल्म में अरशद ने संजय दत्त के साथ मिलकर अपने लाजवाब कॉमिक अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया।
    • ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ की सफलता के बाद अरशद को अच्छी फिल्मों के प्रस्ताव मिलने शुरू हो गये।
    • इसके बाद अरशद वारसी ने हलचल, मैंने प्यार क्यूं किया जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखाया।

    वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म शहर में अपने संजीदा किरदार से अरशद वारसी ने लोगों का दिल जीत लिया वहीं इसी वर्ष प्रदर्शित फिल्म ‘सलाम नमस्ते’ के लिये वह सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित किये गये।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।