हमसे जुड़े

Follow us

9.1 C
Chandigarh
Saturday, January 24, 2026
More
    Home देश पद्म पुरस्कार...

    पद्म पुरस्कारों के लिये आवेदन आमंत्रित

    Nomination for Padma Awards

    चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने 26 जनवरी, 2021 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित किए जाने वाले देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान है, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कारों (Padma Awards) के लिये नामांकन आमंत्रित किए हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य सचिव द्वारा राज्य के सभी अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों, मंडलायुक्तों तथा सभी उपायुक्तों को भेजे गए एक पत्र में कहा गया है कि उक्त पुरस्कारों हेतु अपनी सिफारिशें पीडीएफ फॉर्मेट में cs@hry.nic.in की साइट पर राज्य सरकार को 10 अगस्त, 2020 तक भेज सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस सम्बंध में प्रत्येक सिफारिश के साथ संबंधित व्यक्ति का पूरा नाम, पता, जन्म तिथि, उस व्यक्ति के जीवन की प्रमुख घटनाओं, उपलब्धियों, वर्तमान व्यवसाय या पद का विवरण हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दिया जाना अनिवार्य है।

    प्रवक्ता के अनुसार डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़कर, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में काम करने वाले कर्मचारियों समेत सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं होंगे। ये पुरस्कार वर्ष 1954 में शुरू किये गये थे तथा गणतंत्र दिवस के मौके पर कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग जैसे क्षेत्रों या संकायों में असाधारण उपलब्धियों या सेवा के लिए दिये जाते हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।