वैश्य कॉलेज में खाली सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन 25 तक

Published On

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। वैश्य महाविद्यालय प्रबंधक समिति के महासचिव सुरेश गुप्ता ने बताया कि वैश्य महाविद्यालय में विभिन्न कोर्सों में कुल 2060 सीटें हैं, जिनमें से 674 सींटे विभिन्न कोर्सों के लिए रिक्त हैं, जिनमें छात्र एवं छात्राएं आवेदन कर महाविद्यालय में दाखिला ले सकते हैं, इसके अतिरिक्त उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा पीजी कोर्सों में प्रथम वर्ष में दाखिले लेने हेतु अन्तिम तिथि बढ़ाई गई है, जिसका लाभ आवेदन करने से वंचित रहे छात्र-छात्राएं उठा सकते हैं। महाविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. संजय गोयल ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग ने अब यूजी के बाद पीजी कोर्स में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन आवदेन करने का एक बार फिर से मौका दिया है।

पीजी के साथ-साथ विद्यार्थी अब यूजी कोर्स में महाविद्यालय की खाली पड़ी सीटों पर दाखिला लेने के लिए 25 अक्तूबर तक ऑनलाइन उच्चतर शिक्षा विभाग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है। 26 अक्तूबर को यूजी कोर्स में आने वाले नए आवेदन की फिजिकल काउन्सलिंग मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके बाद विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। प्रैस प्रवक्ता डॉ. अनिल तंवर ने महाविद्यालय में अब इनमें से बीकॉम सीए कोर्स में 13, बीकॉम एएसएम कोर्स में 20, बीएससी मैडिकल में 45, बीएससी नॉन मैडिकल में 120, बीएससी कंप्यूटर साइंस में 11 व इसके अलावा सेल्फ फाइनेंस विभाग में बीबीए में 146, बीसीए में 121 और बीकॉम में 198 सीटें रिक्त हैं, जिसमें विद्याथी महाविद्यालय में आकर मैरिट के आधार पर अपना दाखिला करवा सकते हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts