हरियाणा में कोरोना संक्रमण का एक और मामला, कुल संख्या पहुंची 182

Coronavirus

चंडीगढ़ (एजेंसी)। हरियाणा में कोरोना संक्रमण के आज तीन नये मामले सामने आने के बाद राज्य में ऐसे कुल मामले बढ़ कर 165 हो गये हैं। वहीं इनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है और 34 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आज यहां जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में इस तरह कोरोना के अब सक्रिय मामले 146 हैं। राज्य में विदेश से लौटे लोगों की पहचान का आंकड़ा अब 26028 तक पहुंच गया है जिनमें से 11035 लोगों ने क्वारंटाईन अवधि पूरी कर ली है तथा शेष 14993 निगरानी में हैं। राज्य में कोरोना जैसे लक्षणों को लेकर 1038 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं।

अब तक 4332 कोरोना संदिग्धों के नमूने जांच के लिये भेजे गये जिनमें से 2796 नेगेटिव तथा कुल 182 पॉजिटिव पाये गये। 1344 सैम्पल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। 182 पॉजिटिव मरीजों में से 34 को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। राज्य में कोरोना के कारण अब करनाल और रोहतक दो मौतें होने की पुष्टि बुलेटिन में की गई है। हालांकि इनके अलावा अम्बाला निवासी कोरोना मरीज की चंडीगढ़ के पीजीआई में तथा हरियाणा निवासी एक पुलिस कर्मी की दिल्ली में मौत हुई है जिसका बुलेटिन में कोई जिक्र नहीं है।

बुलेटिन के अनुसार 182 पॉजिटिव मामलों में दस विदेशी हैं। इनमें छह श्रीलंकाई, नेपाल, थाईलैंड, इंडोनेशिया और दक्षिण अफ्रीका का एक-एक मामला है। 64 मरीज देश के अन्य राज्यों से हैं। इनमें 11 उत्तरप्रदेश, दस हिमाचल प्रदेश, आठ बिहार, छह महाराष्ट्र, सात तमिलनाडू, पांच केरल, चार पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर तीन, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और मध्यप्रदेश से दो-दो, पंजाब, कर्नाटक, चेन्नई, असम का एक-एक मामला शामिल है।

नये मामले आ रहे सामने | Coronavirus in Haryana

कोरोना का सिरसा से एक नया मामला आया। राज्य में अब नूंह में 45, गुरूग्राम में 32, फरीदाबाद 31, पलवज में 29, अम्बाला में सात, करनाल छह, पंचकूला पांच, पानीपत और सिरसा चार-चार, सोनीपत और यमुनानगर तीन-तीन, भिवानी, हिसार, जींद, कैथल और कुरूक्षेत्र में दो-दो, चरखी दादरी, फतेहाबाद और रोहतक में एक-एक पॉजिटिव मामला सामने आया है। कुल पॉजिटिव मामलों में से गुरूग्राम में 14, फरीदाबाद आठ, पानीपत में चार, अम्बाला और पंचकूला दो-दो, भिवानी, हिसार, पलवल और सोनीपत में एक-एक मरीज को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। राज्य में करनाल और रोहतक से एक-एक मौत होने की बुलेटिन में जानकारी दी गई है। लेकिन इनके अलावा अम्बाला निवासी कोरोना मरीज की चंडीगढ़ के पीजीआई में तथा हरियाणा मूल के एक पुलिस कर्मी की दिल्ली में मौत हुई है जिसका बुलेटिन में कोई जिक्र नहीं है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।