हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home रंगमंच वेब सीरीज &#8...

    वेब सीरीज ‘शांताराम’ में काम करेंगे अमिताभ

    Amitabh will work in web series 'Shantaram'
    मुंबई । बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन वेब सीरीज में काम करते नजर आ सकते हैं। कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन में कई फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई। दर्शकों के बीच डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का क्रेज बढ़ा है। बॉलीवुड के कई सितारों ने वेब सीरीज की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। अमिताभ बच्चन का नाम भी वेब सीरीज में जुड़ सकता है। चर्चा है कि अमिताभ बच्चन जल्द ही वेब सीरीज ‘शांताराम’ में नजर आ सकते हैं। इस सीरीज में राधिका आप्टे और चार्ली हन्नम भी नजर आने वाले हैं। ग्रेगरी डेविड रॉबर्ट्स द्वारा लिखे गए लोकप्रिय उपन्यास ‘शांताराम’ को पिछले 17 सालों से पर्दे पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है। वर्ष 2007 में मीरा नायर ने इस पर काम शुरू किया था। जिसमें जॉनी डेप नजर आने वाले थे। अमिताभ इस प्रोजेक्ट का भी अहम हिस्सा थे, लेकिन कुछ कारणों से यह प्रोजेक्ट बंद करना पड़ा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।