हमसे जुड़े

Follow us

22.9 C
Chandigarh
Friday, March 13, 2026
More

    अमेरिका चीन के वुहान में फिर से वाणिज्य दूतावास खोलेगा

    America, China
    वाशिंगटन l अमेरिका के विदेश विभाग ने कहा कि इस माह जून के आखिर तक अमेरिका चीन के वुहान में अपना वाणिज्य दूतावास फिर से खोलेगा। अमेरिकी विदेशी कानूनी मामलों की सहायक सचिव मैरी एलिजाबेथ टेलर ने एक नोटिस में मंगलवार को कहा विभाग 22 जून को या उसके आसपास वाणिज्य दूतावास के परिचालन को फिर से शुरू करने की योजना बना रहा है।
    नोटिस में कहा गया है कि अमेरिका के इन-काउंटी मिशनों को विशेष रूप से अमेरिका-चीन संबंधों में ऐसे अनिश्चित समय में पेश किया जाना चाहिए। हुबेई प्रांत में कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रसार को देखते हुए विदेश विभाग ने 26 जनवरी को वुहान से अपने राजनयिकों वापस बुला लिया था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।