अमेरिका-चीन की व्यापार वार्ता सकारात्मक रही: रॉस

America,China, Trade, Talks, Positive, Ross

बीजिंग (एजेंसी)।

अमेरिका के वाणिज्य मंत्री विल्बर रॉस ने रविवार को कहा कि चीन के साथ निर्यात को लेकर हुई वार्ता सार्थक और सकारात्मकरही। अमेरिका ने चीन के साथ व्यापारिक टकराव के बीच चीन के ढांचागत आर्थिक बदलावों को संदेश को देश में पहुंचाने पर जोर दिया है।

अमेरिका के नई शुल्क दरों की घोषणा के बाद श्री रॉस शनिवार को व्यापारिक वार्ता के लिए चीन पहुंचे थे। स्टील और एल्यूमिनियम पर शुल्क दरें बढ़ाने के बाद अमेरिका के सहयोगी देश इसे गलत करार दे रहे हैं।

रॉस ने चीन के उप प्रधानमंत्री लिउ हे को संबोधित करते हुए कहा कि शनिवार की रात उनके साथ भोज करके उनका प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा, ‘अभी तक की हमारी बैठक स्पष्ट, सार्थक और सकारात्मक रही। इसमें कुछ महत्वपूर्ण विषयों और निर्यात की कुछ वस्तुओं पर बातचीत हुई हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।