वित्त मंत्री के आवास पर धरने पर बैठे अकाली विधायक हिरासत में

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

(Akali MLA in custody)

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के आवास पर धरने पर बैठे शिरोमणि अकाली दल के विधायक तथा उनके साथ आये आत्महत्या करने वाले किसानों के परिजनों को शुक्रवार को पुलिस ने हिरासत में लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अकाली विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया सहित अन्य विधायक सुबह वित्त मंत्री के आवास पर घेराव करने की मंशा से वहां पहुंच गये तथा धरने पर बैठ गये ।

बताया जाता है कि प्रदर्शनकारियों ने बादल को बाहर निकलने नहीं दिया जिसके कारण श्री बादल विधानसभा समय पर नहीं पहुंच सके। उन्हें आज बजट पेश करना था। इसी कारण बजट पेश करने में देरी होने के कारण सदन की बैठक बीस मिनट के लिये स्थगित करनी पड़ी।

  • बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
  • उसके बाद बादल विधानसभा पहुंच सके ।
  • बाद में इन्हें रिहा कर दिया गया।
  • इसी कारण अकाली सदस्य आज विधानसभा नहीं पहुंच सके।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts