हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home देश कैसे लगेगा तड़...

    कैसे लगेगा तड़का, जब प्याज का रेट भड़का

    Onion Rate

    15 दिसम्बर के बाद से नई फसल आने की संभावना | Onion Rate

    • पिछले तीन माह से प्याज के बढ़ते दामों ने जनता बे-हाल
    • अभी भी कम नहीं हुए प्याज के दाम

    सरसा (सच कहूँ डेस्क)। आम जनमानस की दाल व सब्जी में (Onion Rate) लगने वाला तड़का पिछले दो तीन महीनों से लगातार महंगा हुआ है। इन दिनों स्थिति ये हो गई है की सेब सस्ता बिक रहा और प्याज के बढ़ते दामों ने सबको रूला दिया है।

    • प्याज की महंगाई ने राज्य सरकारों के भी आंसू निकाल दिए हैं।

    सप्लाई की किल्लत के चलते जहां सरकारी वेंड्स और वैन में सस्ते प्याज की बिक्री बंद हो गई है, वहीं रीटेल में इसके दाम एक बार फिर आसमान छूने लगे हैं।

    प्याज के सबसे बड़े उत्पादक महाराष्ट्र में बारिश के चलते फसल नष्ट होने से दिल्ली की मंडियों में विदेश से आयातित और दूसरे राज्यों का प्याज आ रहा है, फिर भी यहां सप्लाई रोजाना 500 टन कम है। इस बीच, केंद्र सरकार ने देशभर में ट्रेडर्स के लिए प्याज की स्टॉक लिमिट से जुड़े प्रतिबंध की अवधि अनिश्चित काल तक बढ़ाने का निर्णय किया है।

    फूड एंड कंज्यूमर अफेयर्स मिनिस्टर रामविलास पासवान ने यह बताने में असमर्थता जताई कि प्याज के दाम कब तक सामान्य होंगे। उधर, आजादपुर मंडी में बुधवार को अच्छी क्वॉलिटी का प्याज थोक में 50-65 रुपये किलो बिका, जबकि लोअर रेंज 30-35 रुपये तक थी।

    • एपीएमसी आजादपुर के पूर्व चेयरमैन राजिंदर शर्मा ने बताय, ‘महाराष्ट्र से सप्लाई बिल्कुल ठप है।

    फिलहाल 5 गाड़ी अफगानिस्तान और 60 गाड़ी प्याज राजस्थान से आ रहा है। अफगानिस्तान से आने वाला प्याज 35 से 45 रुपये किलो की रेंज में बिक रहा है। उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर के बाद से नई फसल आनी शुरू हो जाएगी जिसके बाद कुछ राहत मिलने की संभावना है।

    केजरीवाल की दलील केन्द्र से प्याज नहीं मिल रहा | Onion Rate

    • खुदरा दुकानों पर पिछले हफ्ते 60-70 रुपये किलो मिलता आ रहा प्याज अब 80-90 रुपये तक जा पहुंचा है।
    • 30 रुपये किलो की दर से सरकारी किफायती प्याज की बिक्री बंद होने से भी इस तेजी को बल मिला है।
    • मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सरकारी प्याज बंद होने के पीछे दलील दी कि उन्हें केंद्र से प्याज नहीं मिल रहा है।

    जानें आपके शहर के रेट | Onion Rate

    • सरसा- 70-80
    • करनाल 70-80
    • हिसार 60-70
    • चंडीगढ़ 65-70
    • गुरुग्राम 70-80
    • दिल्ली 70-80
    • जयुर 60-70

     

    Edit By Deepak Tyagi
    Post By Rahul Arora

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।