हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home सच कहूँ विशेष स्टोरी हेलीकॉप्टर मे...

    हेलीकॉप्टर में सवार होकर पहुंचा दुल्हन लेने एडवोकेट दुल्हा

    Unique-Wedding

    बिना दहेज लिए की शादी

    जुलाना (सच कहूँ न्यूज)। क्षेत्र के गांव गढ़वाली में हाडवा गांव से दुल्हा अपनी दुल्हनियां को लेने के लिए हेलीकॉप्टर में सवार होकर पहुंचा। जिससे देखने के लिए ग्रामीण महिलाओं की कतार लग गई। हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए गांव के सरकारी स्कूल के पीछे बने खेल के ग्राउंड में हेलीपैड बनाया गया था। जहां पर ग्रामीणों ने पानी का छिड़काव किया। मौके पर पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ी मौजूद रही। लड़की के पिता अनिल सहरावत ने बताया कि हाडवा गांव से 100 आदमियों की बारात पहुंची है। बारातियों की आवभगत के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं।

    लगभग 1500 लोगों का खाना बनवाया गया है। दुल्हे राहुल ने दहेज लेने से मना कर दिया। दुल्हा जींद की कृष्णा कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता है और पेशे से एडवोकेट है। पिता रोहतास मलिक एक कारोबारी हैं। वहीं दुल्हनियां अन्नू रानी ग्रेजुएट है और जेबीटी और एचटेट की परीक्षा भी पास की है। पिता एक अध्यापक हैं और माता स्वास्थ्य विभाग में एमपीएचडब्लयू है। अन्नू के भाई अक्षय ने भी बिना दहेज के शादी करने का फैसला लिया है।  दुल्हे राहुल ने बताया कि वो अन्य युवाओं को संदेश देना चाहता है कि दहेज प्रथा एक गलत प्रथा है। युवाओं को चाहिए कि वो दहेज प्रथा को पूर्ण रूप से बंद करने के लिए सार्थक कदम उठाएं।

    ढाई लाख रुपये में बुक हुआ हेलीकॉप्टर

    गढ़वाली गांव में दुल्हनियां को ले जाने के लिए ढाई लाख रुपये में हेलीकॉप्टर बुक किया गया था। हेलीकॉप्टर में दुल्हे सहित पांच लोग सवार थे। वहीं हेलीकॉप्टर में सवार लोगों ने गांव में उतरने से पहले फूल बरसाए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।