हमसे जुड़े

Follow us

11.9 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा दम घोटते वायु...

    दम घोटते वायु प्रदूषण के खिलाफ प्रशासन ने कसी कमर

    suffocating air pollution sachkahoon

    गुरुग्राम में लगे 71 एयर प्यूरी फायर, 42 की और तैयारी

    • ज्यादा प्रदूषण वाले स्थानों पर किए गए इंस्टॉल

    सच कहूँ/संजय मेहरा, गुरुग्राम। बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) द्वारा जिला में प्रोजेक्ट एयर केयर के तहत 71 एयर प्यूरी फायर इंस्टॉल किए गए हैं। एयर प्यूरी फायर लगाने के लिए ऐसे स्थानों का चयन किया गया है, जहां पर प्रदूषण का स्तर अपेक्षाकृत अधिक है। लोगों के स्वास्थ्य पर प्रदूषण से पड़ने वाले दुष्प्रभाव को इन एयर प्यूरी फायर के माध्यम से कम किया जा सकेगा।

    गुरुग्राम में इस परियोजना के तहत अगस्त-2020 में सीएसआर के तहत जीएसके कंज्यूमर हेल्थकेयर लिमिटेड द्वारा एयर प्यूरी फायर इंस्टॉल करने की योजना शुरू की गई। इस परियोजना की शुरूआत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 11 नवंबर 2020 में की थी। इस परियोजना को इंडियन पोल्यूशन कंट्रोल एसोसिएशन लागू कर रही है। जीएमडीए के एडिशनल सीईओ सुभाष यादव के मुताबिक जिला में योजनाबद्ध तरीके से ऐसे स्थानों जैसे रेड लाइट या ज्यादा ट्रैफिक के दबाव वाले क्षेत्रों का चयन किया गया है, जहां पर प्रदूषण अपेक्षाकृत अधिक है।

    एनसीआर में 40% प्रदूषण का कारण वाहनों का धुआं

    एक अध्ययन के अनुसार एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण के बढ़ने का 40 फीसदी कारण वाहनों से निकलने वाला धुआं है। जिसे ध्यान में रखते हुए यह परियोजना शुरू की गई है। इस परियोजना के तहत जिला में इफको चौक पर 15, सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास 12, सेक्टर 44 के निकट रेड लाइट एरिया के समीप 6, मेदांता द मेडिसिटी के पास 8, बख्तावर चौक पर 8, मैक्स हॉस्पिटल के पास 7, एआईटी चौक पर 8, सेक्टर-54 मेट्रो स्टेशन के समीप 6 तथा एक एयर प्यूरीफायर जीएमडीए सेक्टर 44 कार्यालय में लगाया गया है। इस परियोजना के तहत जिला में 42 और एयर प्यूरी फायर लगाए जाने की योजना है। आमजन से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वे वातावरण में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करें। यदि प्रदूषण के स्तर को समय रहते नियंत्रित करने की दिशा में कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में निश्चित तौर पर ही इसके परिणाम भयावह होंगे।

    40 से 50 फीसदी तक कम होता है प्रदूषण

    इंडियन पॉल्यूशन कंट्रोल एसोसिएशन की डिप्टी डायरेक्टर राधा गोयल के मुताबिक एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण का बढ़ता स्तर हम सभी के लिए चिंता का विषय है। इस परियोजना के तहत लगाए गए एयर प्यूरी फायर की विशेष बात यह है कि यह फिल्ट्रेशन सिद्धांत पर काम करता है। लगभग 5 फुट ऊंचाई के इस एयर प्यूरी फायर में एग्जॉस्ट लगा है, जो वातावरण के प्रदूषण फैलाने वाले कणों को अब्जॉर्ब करता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन एयर प्यूरी फायर के माध्यम से इसके आसपास के प्रदूषण को 40 से 50 फीसदी तक कम किया जा सकता है। एसोसिएशन द्वारा इन एयर प्यूरी फायर का 3 साल तक ऑपरेशन व मेंटेनेंस किया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here